हर नया साल हमारे जीवन में कई तरह के बदलाव लाता है और यह बदवाल अच्छे भी हो सकते हैं और बुरे भी। आपको भी यह जानने में बड़ी दिलचस्पी होगी कि आपका आने वाला साल कैसा जाने वाला है।
आज का यह लेख सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही खास है जिसमें ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी ने आने वाले साल में सिंह राशि वालों के स्वाथ्य पर क्या असर पड़ेगा, यह बताने वाले हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि वर्ष 2023 में इनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आने की संभावना है।
सिंह राशि वालों का स्वभाव
राशि चक्र में सिंह राशि को पांचवां स्थान दिया गया है तथा यह अग्नि तत्व की राशि है। सूर्य ग्रह द्वारा शासित यह राशि पिछले कर्मों को दर्शाती है। आमतौर पर सिंह राशि के लोग अपनी बातों पर खरा उतरने के प्रयास में रहते हैं और काफ़ी सिद्धांतवादी होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Health Horoscope 2023: आने वाले साल में कैसा रहने वाला है आपका स्वास्थ्य? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें
कैसी होगी ग्रहों की स्थिति
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत आपको यह संकेत देगी कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर तनिक भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि पंचम भाव में सूर्य और बुध की युति होगी तो छठे भाव में शनि और शुक्र विराजमान होंगे। बृहस्पति महाराज आपके अष्टम भाव में बैठे होंगे तथा नवम भाव में राहु महाराज विराजमान होंगे।(वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा है 2023)
यह सभी ग्रह स्थितियां इस बात की ओर इशारा करती है कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि जरा सी भी लापरवाही आपको कोई बड़ी बीमारी का शिकार बना सकती है।
स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर
नए साल की शुरुआत में सिंह राशि वाले थोड़ी भी लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरुआत आपको यह संकेत देगी कि आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर तनिक भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि ग्रहों की यह हेर-फेर आपको उदर रोग, नसों से संबंधित समस्या, मानसिक तनाव और अवसाद तथा गुप्त समस्या होने की स्थिति बन सकती है।
आपको बड़ी आंत में भी कोई समस्या हो सकती है इसलिए यदि इनमें से कोई भी समस्या महसूस होती है तो उसके लिए तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना अच्छा रहेगा।(कैसी होगा 2023 मेष राशि की सेहत)
किस महीने में रहें सावधान
30 अक्टूबर को राहु के अष्टम भाव में आने से असंतुलित खानपान आपकी बीमारी की वजह बन सकता है इसलिए सावधान रहें। शुरुआत से यानी कि 17 जनवरी, 2023 से शनि आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में स्थित होगा और 22 अप्रैल, 2023 तक बृहस्पति आपकी चंद्र राशि से आठवें भाव में मौजूद रहेगा।वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार दोनों ग्रहों की इस स्थिति के कारण आपको पैरों दर्द और आंखों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आपको सलाह दी जाती है कि ख़ुद को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें और नियमित रूप योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें। इसके अलावा, सिंह राशिफल 2023 के अनुसार आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी धन खर्च करना पड़ सकता है।(कैसी होगा 2023 वृषभ राशि की सेहत)
किस महीने में होगा स्वास्थ्य में सुधार
शनि के सप्तम भाव में आ जाने से थोड़ी राहत मिलेगी और बृहस्पति के 22 अप्रैल को आपकी नवम भाव की राशि में जाने से स्वास्थ्य में कुछ सुधार के योग बनेंगे। हालांकि कोई भी बड़ी समस्या नहीं होगी क्योंकि 22 अप्रैल, 2023 के बाद बृहस्पति की दृष्टि आपके लग्न भाव पर पड़ रही होगी।
लाभकारी हैं ये उपाय
कुछ उपाय हैं जिनकी मदद से आप इन प्रभावों को कम कर सकती हैं। आप को हर दिन 44 बार "ॐ मन्दाय नमः" का जाप करना होगा। साथ ही गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए हवन करें। शनिवार के दिन गरीब लोगों में भोजन दान करें। यह सभी उपाय हैं जो आपको अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए करने होंगे।
इसे जरूर पढ़ें-Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल
आपकी राशि क्या है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों