साल 2023 में कैसी रहेगी वृषभ राशि की सेहत

नया साल जल्द ही आने वाला है ऐसे में चलिए जानते है नए साल में वृषभ राशि के लोगों की सेहत कैसी रहेगी।

 
health horoscope taurus in hindi

नया साल जल्द ही आने वाला है और ऐसे में आप भी जानना चाहती होगी कि नया साल आपके स्वास्थ्य के लिए कैसा होने वाला है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि नया साल में वृषभ राशि वाले लोगों की सेहत कैसी रहेंगी।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट सौरभ त्रिपाठी ने नए साल में वृषभ राशि की सेहत में क्या- क्या बदलाव आने वाले हैं इसके बारे में उन्होंने हमे पहले ही बता दिया है। ऐसे में आज हम आपको वृषभ राशि की सेहत 2023 में कैसी रह सकती है इसके बारे में बताने वाले हैं।

कैसा होता है स्वभाव?

her zindagi expert talk taurus horoscope

आपको बता दें कि ज्योतिष एक्सपर्ट के अनुसार वृषभ राशि के लोग ज्यादातर मस्त-मौला, थोड़े से लापरवाह और जीवन का पूर्ण आनंद लेने वाले होते हैं । इन्हें अपने नियमित कार्यों में ज्यादा बदलाव पसंद नहीं होते हैं। आपको बता दें कि राशि चक्र में वृषभ राशि को दूसरी राशि होती है और शुक्र ग्रह द्वारा शासित होती है तथा यह पृथ्वी तत्व की राशि है।

क्या कहता है वार्षिक राशिफल 2023?

ज्योतिष एक्सपर्ट का कहना है कि वृषभ स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर रहने की संभावना है। आपको बता दें कि बृहस्पति महाराज की कृपा से साल की पहली तिमाही में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन अप्रैल माह के बाद से स्वास्थ्य में गिरावट आने के योग बन सकते हैं क्योंकि शनि महाराज आपके दशम भाव में बैठकर आपके द्वादश भाव को देखेंगे, जहां पर पहले से ही राहु महाराज विराजमान होंगे और बृहस्पति भी स्थित होंगे।(साल 2023 में कैसी रहेगी मेष राशि की सेहत)

आपको बता दें कि राहु और बृहस्पति की युति गुरु-चांडाल दोष का निर्माण भी करेगी और शनि की दृष्टि आपको और भी ज्यादा परेशानी कर सकती है इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य को सही दिशा में बनाए रखने के लिए काफी प्रयास करने पड़ेंगा।

इसे जरूर पढ़ें:Health Horoscope 2023: आने वाले साल में कैसा रहने वाला है आपका स्वास्थ्य? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें

कैसी रहेगी वृषभ राशि के लोगों की सेहत?

वहीं बात सेहत की करें तो 22 अप्रैल, 2023 तक की अवधि में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप एक स्वस्थ और फिट शरीर का अनुभव करेंगे क्योंकि शुभ ग्रह बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे लेकिन 04 सितंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक की अवधि आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है क्योंकि बृहस्पति आठवें भाव का स्वामी है और इसकी अवस्था वक्री हो जाएगी।(Love Marriage Horoscope 2023: प्रेम और वैवाहिक संबंधों के लिए कैसा है ये साल? ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें)

इसके बाद 30 अक्टूबर, 2023 से राहु और केतु की स्थिति अनुकूल होगी, जो आपको अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए काफ़ी हद तक मार्गदर्शन करेगी लेकिन 2023 में आपको बड़ी स्वास्थ्य समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा क्योंकि राहु आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम और मेडिटेशन आदि करें।

किन चीजों की आएगी समस्या?

आपको बता दें कि शनि आपकी चंद्र राशि से चौथे भाव पर अपनी नजर डालेगा जिससे आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। इसके साथ-साथ आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का अच्छे से ख्याल रखना होगा।

इसे जरूर पढ़ें:Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल

क्या उपाय करें?

आपको शनिवार के दिन राहु का हवन करना होगा और इसके साथ-साथ शनिवार के दिन रोगियों के लिए अन्न दान करना होगा। साथ ही आपको 40 दिनों तक प्रतिदिन ॐ राहवे नमः` का जाप करना होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP