3-5 या 7...पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर कितना होना चाहिए, क्या इससे पड़ता है रिश्ते पर कोई फर्क?

पति और पत्नी के रिश्ते में विश्वास और प्यार भरपूर होना चाहिए। तभी शादी का रिश्ता जीवनभर टिकता है और खुशहाल रहता है। लेकिन, क्या एक खुशहाल रिश्ते के लिए पति-पत्नी की उम्र में अंतर होना चाहिए? अगर अंतर होना चाहिए तो यह कितना होना चाहिए? अगर आपके मन में ऐसे सवाल हैं तो इनका जवाब इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानते हैं। 
What is the best age difference between couples?

प्यार उम्र का फासला नहीं देखता है...यह लाइन सिर्फ कहने और सुनने के लिए नहीं है। बल्कि, यह एक-दूसरे से प्यार और विश्वास करने वालों की सच्चाई है। क्योंकि, जब प्यार होता है तो न हम रंग देखते हैं, न उम्र और न ही कोई दूसरी चीज। लेकिन, जब शादी की बात आती है तब सबसे पहले लड़का और लड़की की उम्र पर ही लोगों की नजर जाती है।

भारतीय संस्कृति में शादी सिर्फ भावनात्मक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक मेल का बंधन मानी जाती है। ऐसे में परंपराएं और पांरपरिक सोच मानती है कि पति की उम्र पत्नी से ज्यादा होनी चाहिए। मगर, उम्र का फासला सच में पति-पत्नी के रिश्ते पर कोई असर डालता है या फिर यह महज पुरानी सोच है। क्योंकि, आजकल लोग पति-पत्नी के बीच उम्र के फासले को नहीं मानते हैं। यहां तक ऐसे भी जोड़े देखने को मिलते हैं जिसमें पत्नी की उम्र पति से कई ज्यादा होती है।

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहती हैं कि पति और पत्नी के बीच उम्र का कितना अंतर होना चाहिए, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस सवाल का जवाब हमें डॉ. मिक्की मेहता ने बताया है। डॉ. मिक्की मेहता, ग्लोबल हॉलिस्टिक हेल्थ गुरु और स्पिरिचुअल लाइफ कोच हैं।

पति और पत्नी के बीच उम्र का अंतर कितना होना चाहिए?

डॉ. मिक्की मेहता के मुताबिक, उम्र शरीर की नहीं, आत्मा की होती है और सभी आत्माएं अजर-अमर हैं। वह सभी परम-जीव, परम-आत्मा...परमात्मा से जन्मी प्राचीन आत्माएं हैं। सत-चित-आनंद वह अवस्था है, जहां से हम सभी का जन्म हुआ है। इसलिए, अगर आत्मा और मन के अनुभव को उसी नजर से देका जाए तो कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र के व्यक्ति के शादी कर सकता है।

लेकिन, हम इस भौतिक और सामाजिक दुनिया को देखें, तो यहां के अनुभवों के आधार पर यही सही माना गया है कि पति की उम्र पत्नी से 5 से 7 साल ज्यादा होनी चाहिए और इसका उल्टा नहीं होना चाहिए।

what age gap is ideal for marriage

एक्सपर्ट का कहना है कि शादी आत्माओं का मिलन है। ऐसे में जहां आत्माएं वाइब्रेट करती हैं, वहीं दिल और दिमाग का कनेक्शन बैठता है। जहां दिल और दिमाग का कनेक्शन होता है वहीं कोर्डिनेशन होता है और फैसलों पर सहमति होती है। ऐसे में उम्र शायद ही कभी पति-पत्नी के रिश्ते की सफलता तय करती है।

इसके अलावा पति-पत्नी के बीच आपसी सम्मान, आपसी समझ और एक-दूसरे के लिए विश्वास होना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:नए रिश्ते में जाने से पहले इन 5 आदतों को कर दें बाय-बाय, वरना रिलेशनशिप में बढ़ सकती हैं परेशानियां

क्या कहता है विज्ञान?

शादी और विवाह जैसी चीजों पर विज्ञान एक अलग राय रखता है। ऐसा माना जाता है कि लड़कों की तुलना में लड़कियां जल्दी मैच्योर होती हैं। यह मैच्योरिटी सिर्फ मानसिक ही नहीं, बल्कि शारीरिक रूप से भी होती है। लड़कियों में हार्मोनल बदलाव 7 साल से 13 साल की उम्र में शुरू होते हैं। वहीं, लड़कों में यह 9 से 15 साल के बीच देखने को मिलते हैं।

क्या कहती है चाणक्य नीति?

husband and wife

पति और पत्नी की उम्र में कितना अंतर होना चाहिए। इसपर चाणक्य नीति में भी जिक्र किया गया है। बात करें चाणक्य नीति की तो उसके मुताबिक, पति और पत्नी के बीच उम्र का 3 से 5 साल का अंतर अच्छा हो सकता है। चाणक्य नीति के मुताबिक, अगर उम्र का अंतर कम होता है तो पति-पत्नी के बीच अच्छी समझ और तालमेल बना रहता है। वहीं, ज्यादा उम्र का अंतर होना भी रिश्ते में समस्या ला सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपके और पति के नेचर में है सूरज-चांद जैसा डिफरेंस? तो इन टिप्स की मदद से रिश्ता बना सकती हैं मजबूत

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • पति की उम्र पत्नी से कितनी बड़ी होनी चाहिए?

    रिश्तों को सक्सेसफुल बनाने के लिए पति-पत्नी के बीच अंडरस्टेंडिंग होनी जरूरी है। हालांकि, भारतीय समाज में पति और पत्नी के बीच 3 से 5 साल का गैप आदर्श माना जाता है। 
  • जोड़ों के बीच उम्र का अंतर कितना होना चाहिए?

    शादी के लिए पति-पत्नी के बीच विश्वास और प्यार होना चाहिए। उम्र रिश्ते की सफलता की गारंटी नहीं देती है। हालांकि, भारतीय समाज में पति-पत्नी के बीच 2 से 5 साल का अंतर बेहतर माना जाता है।