Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

इंटीरियर: चेयर से बदलें घर के अंदर का लुक, जानें कितने तरह की चेयर हैं उपलब्‍ध

इंटीरियर डेकोरेशन का सोच रही हैं तो इस बार अपने घर में दें इन कम्फर्टेबल और स्टाइलिश चेयर को जगह। जानें की आपके घर के लिए कौन सी चेयर रहेगी सबसे बेस्‍ट।
Updated:- 2020-06-18, 14:56 IST
image

अगर आपके घर की चेयर पूरानी हो गई है और आप नई चेयर खरीदना चाह रही हैं तो जाहिर सी बात है इस बार आप कुछ नया ट्राई करना चाहेंगी क्‍योंकि वहीं एक तरह की चेयर यूज करके आप बोर हो चुकी हैं। तो चलिए हम आपको बताते है चेयर के वेराईटी के बारे में, जिन्‍हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगी कि वाकई इतने तरह की चेयर मार्केट में उपलब्‍ध है। तो चलिए जान लेते है इन चेयर्स के बारे में कि क्‍या है इनमें खास।

best types of chair are available inside

इसे जरूर पढ़ें: interior decoration: घर में कैसे करें Skylight का इस्तेमाल, जाने तरीका

लाउंज चेयर

मॉडर्न चेयर्स की बात करें तो इसमें लाउंज चेयर का नाम पहले आता है। इस चेयर को प्लायवुड फ्रेम और लैदर कुशन सीट से बनाया जाता है। अब इसमें कई कलर, लैदर के ग्रेड और आपकी पसंद के बेस्ट स्टाइल, तक आ गई है। ये चेयर शैगी कलर के साथ स्लीक लिविंग रूम (डेकोर इंस्पिरेशन लें) को बेहद शानदार लूक देती है।

cool types of chair are available inside

 

डायमंड चेयर

इस तरह की चेयर मेटल से तैयार की जाती है और अलग-अलग शेप में पाई जाती है। डायमंड चेयर को कस्टमाइजेबल स्कल्पचरल पीस के तौर डिजाइन किया गया है। ये हल्की मगर मजबूत चेयर होती है। इस चेयर को किसी कमरे में खिड़की के पास रखें, ये बेहद क्लासिक लुक देगी।

 

शैल रॉकर चेयर

इस तरह की चेयर क्‍लास और फंक्शन का शानदार मेल है। कंफर्टेबल शेप और स्टाइल से बनी ये फाइबर ग्लास रॉकर चेयर लिविंग रूम से लेकर मॉडर्न नर्सरी तक में रखी जा सकती है।

 types of chair are available inside

एग चेयर

हाई कर्व्ड बैक, स्टील फ्रेम और राउंडेड बॉटम वाली ये चेयर ऊंची सीलिंग वाले ओपन मॉडर्न स्पेस (होम डेकोर मिसटेक्स ना करें) के लिए सबसे बेहदर होती है। इसे आप स्‍टडी रूम में रख सकती हैं।

ग्लोब चेयर

ग्लोब चेयर को बॉल चेयर भी कहते हैं। खुले और बड़े लिविंग रूम या स्पेस में ये आरामदायक माहौल तैयार करती है। ये चेयर इंडस्ट्रियल डिजाइन और अब रीप्रॉडक्शन के साथ बाजार में उपलबध है। इसे होम फर्नीचर के तौर पर सबसे ज्‍यादा पसंद और इस्तेमाल किया जाता है।

types of chair are available inside

डाइनिंग आर्म चेयर

अल्ट्रा कंफर्ट और सिंपल कंस्ट्रक्शन के साथ बनी ये डाइनिंग आर्म चेयर काफी सुविधाजनक है। डाइनिंग रूम में कैज़ुअल टेबल सिटिंग के साथ ये चेयर बेहतर दिखती है।

स्वान चेयर

ये चेयर अपने रेट्रो लुक के लिए काफी पसंद की जा रही है। इस चेयर को आप ओपन एरिया में रख सकती हैं। ये आपके घर को विंटेज स्टाइल देती है। इसमें ब्राइट कलर का इस्‍तेमाल किया जाता है।

एफिल बेस शैल चेयर

इस चेयर के बेस लैग, एफिल टॉवर जैसा और सीट टर्टल शैल जैसी होती है। इसे साइड चेयर के तौर पर इस्‍तेमाल किया जाता है। इस क्लासिक चेयर को आप डाइनिंग रूम में रख सकती हैं।

new types of chair are available inside

इसे जरूर पढ़ें: पुरानी बुक्स का यूज़ करके बनाएं घर सजाने के लिए ये 4 चीजें

तो अब बिना किसी कनफ्यूजन के आप इनमें से कोई सा भी चेयर खरीद सकती हैं। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।

Photo courtesy- (a.1stdibscdn.com, mobilia.com.au, fritzhansenimagecdn.azureedge.net, surfacemag.com, vntg.com, pinimg.com, twimg.com, amazonaws.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।