herzindagi
radhika merchant about

जानें अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता से कितनी अलग हैं राधिका मर्चेंट

अंबानी परिवार से क्लोज बॉन्ड शेयर करने वाली राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता में कई असमान्यताएं हैं, आईए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2021-06-30, 00:23 IST

अंबानी परिवार के साथ कई बार राधिका मर्चेंट को साथ देखा जा चुका है। वैसे तो राधिका का नाम अंबानी परिवार में ऑफिशियल तरीके से नहीं जुड़ा है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द वह इस परिवार का हिस्सा बन जाएंगी। उन्हें लेकर ऐसी चर्चा है कि उनकी शादी आकाश अंबानी के छोटे भाई अनंत अबानी जल्द हो सकती है। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट दोनों काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर हर कोई बेहद उत्सुक है।

वहीं राधिका अंबानी परिवार के सभी सदस्य के साथ क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती हैं। नीता अंबानी, ईशा अंबानी या फिर श्लोका मेहता हर किसी के साथ वह अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंट करती नजर आती हैं। वहीं अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के बीच कई असमान्यताएं और अंतर हैं, आइए जानते हैं-

राधिका मर्चेंट और श्लोका मेहता की कुल संपत्ति

sholka mehta and radhika

श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट दोनों ही लग्जीरियस लाइफ जीती हैं, लेकिन इनके नेट वर्थ में काफी फर्क है। श्लोका मेहता अपने पिता की कंपनी रोजी ब्लू में डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा, वह 'द कनेक्ट-फॉर' की को-फाउंडर भी हैं, जो एनजीओ के साथ-साथ एक कंपनी भी है। Finapp की एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 तक श्लोका मेहता की कुल संपत्ति $18 मिलियन थी। इसे INR में चेंज करें तो यह लगभग 130 करोड़ रुपये से अधिक होती है। वहीं बात करें राधिका मर्चेंट की तो वो भी श्लोका मेहता की तरह अपने पिता की कंपनी को संभालती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह पिता की कंपनी एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभालती हैं। राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट की 8 कंपनियां हैं। इंटरनेट पर दी गई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी कुल संपत्ति लगभग $8 मिलियन डॉलर है। हालांकि यह जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें:अनुपमा टीवी सीरियल की 'किंजल' निधि शाह के बारे में जानें रोचक बातें

राधिका मर्चेंट से अधिक पढ़ी लिखी हैं श्लोका मेहता

radhika merchant child

राधिका मर्चेंट की तुलना में मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता काफी पढ़ी लिखी हैं। मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री यूनाइटेड स्टेट के न्यूजर्सी की Princeton यूनिवर्सिटी से ली है। यहां से उन्होंने Anthropology में ग्रेजुएशन किया और बाद में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पॉलिटिकल साइंस से पढ़ाई की। इसके अलावा उन्होंने लॉ में मास्टर डिग्री भी हासिल की है जबकि राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद वह भारत आ गईं जहां उन्होंने बतौर सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करना शुरू किया। बाद में वह अपने पिता की कंपनी से जुड़ गईं जहां वह डायरेक्टर के पद पर काम कर रही हैं।

यह विडियो भी देखें

सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं राधिका मर्चेंट

श्लोका मेहता की तरह राधिका मर्चेंट भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उन्हें सोशल वर्क बेहद पसंद है, यही नहीं वह एक NGO का भी संचालन करती हैं। होने वाले पति अनंत अंबानी की तरह वह भी एक एनिमल लवर हैं। स्ट्रीट जावनरों की सुरक्षा के लिए वह अपने एनजीओ के जरिए कई काम करती हैं। वहीं श्लोका मेहता भी समाज सेवा में काफी एक्टिव हैं। उनकी कंपनी 'द कनेक्ट-फॉर' जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी जरूरतमंद लोगों के लिए शिक्षा, भोजन, और घर उपलब्ध कराती है।

इसे भी पढ़ें:एक नहीं दो बार की है इन टीवी सेलिब्रिटीज ने अपने पार्टनर से शादी

श्लोका मेहता की तरह राधिका भी कुछ कम फैशनेबल नहीं हैं

nita ambani and radhika merchant

श्लोका मेहता और ईशा अंबानी की शादी में अगर कोई सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आया था तो वो हैं राधिका मर्चेंट। उनकी अपीयरेंस के आगे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस की चमक फीकी पड़ गई थी। हालांकि श्लोका मेहता की तरह राधिका भी फेमस डिजाइनर के आउटफिट में नजर आती हैं, उन डिजाइनर आउटफिट्स को किस तरह से कैरी करना है ये उन्हें बखूबी आता है। वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल राधिका अपने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखना पसंद करती हैं। हालांकि फैशन और स्टाइल के मामले में श्लोका भी किसी से कम नहीं हैं। इवेंट हो या फिर फैमिली फंक्शन श्लोका फैशन और यूनिक स्टाइल को फॉलो करना नहीं भूलतीं। उनके लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किसी फैशन‍िस्‍टा से कम नहीं हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।