Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Celeb Makeup Looks: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 3 मेकअप लुक्स आप भी कर सकती हैं ट्राय

अगर आपके घर पर जल्द ही किसी की शादी होने वाली है और अपने लिए एक अच्छा सा मेकअप लुक तलाश रही हैं तो आपको श्लोका मेहता के इन 3 मेकअप लुक्स से आइडिया जरूर लेना चाहिए। 
Updated:- 2019-08-06, 18:49 IST
Nita Ambani Bahu Shloka Mehta makeup tips

देश के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस ग्रुप के ओनर मुकेश अंबानी और उनकी वाइफ नीता अंबानी को आखिर कौन नहीं जानता। खासतौर पर हालही में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की लैविश पार्टी लोग अभी भी याद करते हैं। इस पार्टी की यादों के साथ-साथ अंबानी खानदान की बहू रानी श्लोका मेहता के खूबसूरत लुक्स भी याद आते हैं। अपनी शादी के हर फंक्शन में श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। उनके आउटफिट से लेकर उनके मेकअप तक को सभी ने पसंद किया था। खासतौर पर युवा महिलाओं के बीच श्लोका अंबानी का फाइन मेकअप काफी चर्चा में रहा। श्लोका मेहता वैसे तो अपने हर लुक में बेहतरीन लगी हैं मगर, आज हम आपको श्लोका मेहता के 3 लुक्स के बारे में बताएंगे। इन लुक्स के बारे में जान कर आप भी खुद पर इन्हें ट्राय कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:नीता अंबानी की बहू श्‍लोका मेहता के बारे में कितना जानती हैं आप, दें इन सवालों का जवाब

Nita Ambani Bahu Shloka Mehta minimal Makeup Look

श्लोका मेहता का मिनिमल मेकअप 

श्लोका मेहता ने अपनी प्री-इंगेजमेंट संगीत पार्टी में अबुजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ गोल्डन लेहंगा पहना था। इस लेहंगे पर उनका मेकअप बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सायनी ने किया था। पुनीत ने इस ईवेंट के लिए श्लोका को मिनिमल मेकअप लुक दिया था। पुनीत ने श्लोका मेहता को ग्लो बेस दिया और ब्रॉन्ज ब्लशर का यूज किया है। इसके साथ ही श्लोका की आंखों का स्मोकी आई लुक भी इस मेकअप को ग्रेसफुल बना रहा है। वहीं आंखों पर काजल और डार्क आईब्रोज श्लोका के लुक को ड्रामेटिक बना रही हैं। श्लोका के लिप्स पर न्यूड शेड का कलर लिप ग्लॉस लगाया गया है। 

इसे जरूर पढ़ें:Blouse Designs 2019: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के 5 ब्लाउज डिजाइंस से लें टिप्स

Nita Ambani Bahu Shloka fuss free Makeup Look

श्लोका मेहता का फस-फ्री मेकअप 

श्लोका मेहता ने अपनी मेहंदी के फंक्शन में फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ बेहद खूबसूरत लेहंगा पेहना था। इस लेहंगे के साथ श्लोका मेहता ने डायमंड ज्वैलरी पहनी थी। इन सबके अलावा उनका फस फ्री मेकअप भी शानदार था। श्लोका मेहता को इस मेकअप के लिए फ्लॉलेस बेस दिया गया था।महंगे आउटफिट्स और फुटवियर के अलावा श्‍लोका मेहता को महंगे खाने-पीने का भी है शौक

 

पिंक लिपस्टिक और पीच ब्लशर के साथ श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसके साथ ही श्लोका मेहता की आंखों पर पीच आईशैडो का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही उनकी आईब्रोज को डार्क लुक दिया गया है। श्लोका मेहता का फेस लंबा है इसलिए उनके फेस की कॉन्टोरिंग भी की गई है। श्‍लोका मेहता के जूते की कीमत सुन चौंक जाएंगी आप

Nita Ambani Bahu Shloka Mehta bridal Makeup Look

श्लोका मेहता का ब्राइडल मेकअप  

श्लोका मेहता अपनी शादी वाले दिन बेहद खूबसूरत ब्राइड नजर आ रही थीं। उनका लेहंगा तो कमाल का था ही साथ ही उनकी हैवी ब्राइडल ज्वैलरी भी बहुत ही शानदार थी। इसके साथ-साथ श्लोका मेहता का मेकअप भी बहुत ही अच्छा था। वह किसी राजकुमारी से कम नजर नहीं आ रही थीं।श्लोका मेहता और आकाश अंबानी से सीखें साथ में जिम कर कैसे फिट रह सकते हैं पति-पत्नी

 

श्लोका को दुल्हन के श्रृंगार में देख कर उनके पति आकाश अंबानी भी उन्हें ताकते रह गए थे। श्लोका को देख कर उनके मुंह से वाओ निकल ही गया था। आपको बता दें कि ब्राइडल मेकअप के लिए श्लोका का मेकअप बेहद लाइट रखा गया था। उनकी आंखों को स्मोकी लुक दिया गया था और न्यूड लिपस्टि और काजल से उनके लुक को कंप्लीट किया गया था। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।