know about the throuple relationship

जानिए क्या होता है थ्रपल रिलेशनशिप, जो दुनियाभर में हो रहा है पॉपुलर

समय के साथ रिश्ते भी बदलते हैं। आज के समय में पूरी दुनिया में थ्रपल रिलेशन काफी पॉपुलर हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।   
Editorial
Updated:- 2023-08-07, 11:22 IST

समय के साथ रिश्तों की परिभाषा भी बदलती है। मॉडर्न युग में अन्य चीजों के साथ-साथ रिश्तों का स्वरूप भी काफी हद तक बदल चुका है। कुछ वक्त पहले तक जिन रिश्तों को एक टैबू के रूप में देखा जाता था, आज उन्हें समाज की मान्यता मिल चुकी है। अब लोग लिव इन रिलेशन से लेकर तलाक या दूसरी शादी से किसी तरह का गुरेज नहीं करते हैं। लेकिन इसके अलावा, वर्तमान समय में थ्रपल रिलेशन का चलन भी काफी बढ़ने लगा है।

पूरी दुनिया के कई अलग-अलग देशों में लोग थ्रपल रिलेशन में रहना पसंद करने लगे हैं। भारत में भी अब कुछ लोग कपल ही जगह थ्रपल रिलेशन को तवज्जो देने लगे हैं। हालांकि, इस तरह के रिलेशन के अपने कई फायदे व नुकसान भी होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको थ्रपल रिलेशन के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

थ्रपल रिलेशन क्या है? 

know about the throuple relationship tips

जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है कि थ्रपल रिलेशन में दो नहीं, बल्कि तीन लोग शामिल होते हैं। अब तक हम यह देखते आए है कि एक रोमाटिंग रिलेशन में दो लोग एक-दूसरे के साथ इनवॉल्व होते हैं। लेकिन थ्रपल रिलेशन में दो नहीं, बल्कि तीन लोग एक ही रिलेशन में कमिटेड होते हैं।

ऐसे तीन लोग जो एक-दूसरे को पसंद करते हैं और एक साथ रहना चाहते हैं। वे तीनों ही अपने रिश्ते के प्रति कमिटेड होते हैं और एक-दूसरे के साथ अपना सुख-दुख बांटते हैं। यह रिलेशन भी अन्य किसी रोमांटिक रिलेशन की तरह होता है, लेकिन इसमें दो नहीं बल्कि तीन लोगों की साझेदारी होती है।

इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र में करने जा रही हैं डेटिंग तो पहले जान लें ये बातें, पार्टनर ढूंढना हो जाएगा आसान

थ्रपल रिलेशनशिप के क्या फायदे हैं?

throuple relationship benefits

थ्रपल रिलेशन में रहने के अपने कई फायदे होते हैं। मसलन-

चूंकि इस रिलेशन में तीन लोग होते हैं, इसलिए आपको बेहतर इमोशनल सपोर्ट मिलता है। एक पार्टनर के बिजी होने पर आपको कभी भी अकेलेपन का अहसास नहीं होता है। 

थ्रपल रिलेशन में घर की जिम्मेदारियों से लेकर फाइनेंशियल रिस्पान्सिबिलिटीज आसानी से बंट जाती हैं। चूंकि एक रिलेशन में दो नहीं तीन लोग होते हैं, जिसे घर परिवार व बाहरी जिम्मेदारियों को निभाना अधिक आसान हो जाता है।   

थ्रपल रिलेशन में आपसी बातचीत भी अधिक बेहतर तरीके से होता है। जब किसी मुद्दे पर तीन लोग अपने विचार साझा करते हैं तो ऐसे में उनके लिए एक-दूसरे को पहलू को समझना आसान होता है। वहीं, अक्सर दो लोग बातचीत के दौरान सिर्फ अपनी ही बात को सही समझते हैं।  

 

इसे भी पढ़ें: लिव इन पार्टनर के लिए भारत में बनाए गए हैं ये नियम और कानून

थ्रपल रिलेशनशिप के क्या नुकसान हैं?

what is throuple relationship

जहां थ्रपल रिलेशन में रहना कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है, वहीं कुछ स्थितियों में आपको परेशानी भी हो सकती है। मसलन-

थ्रपल रिलेशन में अक्सर जलन व इनसिक्योरिटी की भावना देखी जाती है। दरअसल, ऐसे रिश्ते में अक्सर लोग अपने पार्टनर की तुलना दूसरे पार्टनर से करने लग जाते हैं, जिससे जलन की भावना पनपने लगती है। 

चूंकि अभी भी समाज में ऐसे रिश्तों को पूरी तरह से मान्यता नहीं मिली है, इसलिए कई बार ऐसे थ्रपल को लोग हीन भावना से देखते हैं या फिर उन्हें समाज में अक्सर उपेक्षा का सामना करना पड़ता है।  

कभी-कभी तीन लोगों के लिए एक साथ समय निकाल पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में वे तीनों चाहकर भी एक साथ अपने रिश्ते में क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते हैं

कभी-कभी तीन लोगों की किसी एक बात पर सहमति बनना काफी मुश्किल होता है, जिसके चलते उनके बीच आपसी तनाव काफी बढ़ जाता है।  

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।