Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

यह संकेत बताते हैं कि आपके रिश्ते को मैरिज काउंसलर की है सख्त जरूरत

कई बार कपल्स के बीच कुछ प्रॉब्लम्स होती हैं, जो बातचीत के जरिए समय के साथ ठीक हो जाती हैं। लेकिन अगर आपको यह संकेत दिखाई देने लगें तो आपको मैरिज काउंसलर की मदद लेनी चाहिए।
Updated:- 2020-10-09, 10:58 IST
marriage counselor main

वैवाहिक जीवन कोई परियों की कहानी जैसा नहीं है। शादी के बाद रिश्ते में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं। इतना ही नहीं, एक रिश्ते को सफल बनाने के लिए दोनों ही पार्टनर्स को काफी मेहनत करनी पड़ती है। शादी के बाद शुरूआती दिन भले ही आपको काफी अच्छे लगे, लेकिन जब हनीमून पीरियड खत्म होता है तब रियल चैलेंज शुरू होता है। एक-दूसरे की आदतों व स्वभाव के साथ एडजस्ट करने के साथ-साथ रिश्ते में प्यार को बहाल रखना कभी-कभी काफी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, कई बाहरी कारक जैसे परिवार व रिश्तेदारों का दबाव या फिर काम का प्रेशर आदि भी आपके रिश्ते पर काफी प्रभाव डालता है। हालांकि यह समस्या कुछ समय की होती है और कुछ वक्त बाद चीजें ठीक हो जाती हैं। अगर आप भी ऐसा सोचकर अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के प्रयास छोड़ देती हैं तो स्थिति बद से बदतर होती चली जाती है। ऐसे में रिश्ते को बचाने के लिए मैरिज काउंसलर की मदद की जरूरत होती है। हो सकता है कि आपके लिए स्वयं रिलेशनशिप प्रॉब्लम को सुलझाना मुश्किल होता जा रहा हो। ऐसे में मैरिज काउंसलर रिलेशनशिप सेवर बनकर सामने आते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप यह पहचान सकती हैं कि आपको मैरिज काउंसलर की सलाह लेनी चाहिए-

कम्युनिकेशन प्रॉब्लम

 marriage counselor inside

अधिकतर कपल्स प्रॉब्लम संचार की कमी से होती हैं। अगर आप दोनों जब भी बात करते हैं तो आप कोई निष्कर्ष या आधार नहीं खोज पाते हैं या कुछ भी बात करने या चर्चा करने से बचना बेहतर समझते हैं, तो यह बताता है कि आपके रिश्ते में कम्युनिकेशन की समस्या चीजों को ठीक नहीं करने दे रही है। ऐसे में एक्सपर्ट आपके बीच के कम्युनिकेशन के धागे को फिर से मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

इसे जरूर पढ़ें: इन संकेतों से पहचानें कि आपका पार्टनर वास्तव में आपका है ही नहीं

व्यवहार पूरी तरह बदल जाना

 marriage counselor inside

कपल्स के बीच समस्या होना या फिर उस समस्या को लेकर लड़ाई-झगड़ा होना सामान्य है। लेकिन अगर आप दोनों का ही स्वभाव पूरी तरह बदलने लगा है तो यह भी एक गंभीर संकेत है। मसलन, आप या तो सामने वाले के प्रति बिल्कुल ही शांत हो गए हैं। ना कोई उम्मीद रखते हैं और ना ही कोई शिकायत करते हैं या फिर आप बहुत अधिक क्रोधित रहने लगते हैं और सामने वाले के प्रति कोई स्नेह नहीं दिखाते हैं तो यह बताता है कि अब आपको एक काउंसलर की मदद की जरूरत है।

इसे जरूर पढ़ें: Relationship Tips: ऐसे निभाएंगी अपना रिश्ता तो रिलेशनशिप हमेशा रहेगी मजबूत

 

बातें छिपाना

 marriage counselor inside ()

अगर आप अब तक हमेशा अपने विचारों को एक दूसरे के साथ साझा करते थे, लेकिन अब आप रहस्य रखते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि हर रिश्ते में कुछ गोपनीयता रखना अच्छा होता है, लेकिन ऐसे रहस्य रखना अच्छा नहीं है जो आपके रिश्ते को खराब कर सकते हैं। ऐसे में मैरिज काउंसलर की मदद लें। किसी से बात करने से मुद्दों को समझने और उस पर काम करने में मदद मिलेगी।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।