इन शैन्डलीर डिजाइन की मदद से डाइनिंग रूम को दें एक डिफरेंट लुक

डाइनिंग रूम घर का एक ऐसा हिस्सा है, जहां पर पूरा परिवार साथ मिलकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है। इतना ही नहीं, घर पर मेहमानों के आने पर भी वहां पर भी सब लोग साथ में मिलकर कुछ वक्त बिताते हैं। ऐसे में घर के इस हिस्से का डेकोर भी काफी अहम् है, क्योंकि यहां के पॉजिटिव वाइब्स आपके रिश्तों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। वैसे तो डाइनिंग एरिया को सजाते समय हम सभी डाइनिंग टेबल या टेबल क्लॉथ आदि पर ध्यान देते हैं। लेकिन इसके अलावा, आपको शैन्डलीर के डिजाइन पर भी फोकस करना चाहिए। यह ना केवल आपके डाइनिंग एरिया की लाइटिंग को यूनिक लुक देते हैं, बल्कि पूरे कमरे का डिजाइन ही चेंज कर देते हैं। ऐसे में आपको डिफरेंट डिजाइन के शैन्डलीर को अपने डाइनिंग एरिया के लिए चुनना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन शैन्डलीर डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी अच्छे लगेंगे-
बीडेड शैन्डलीर
बीडेड शैन्डलीर आपके डाइनिंग एरिया को विंटेज व बोहो इंस्पायर्ड लुक देते हैं। यह देखने में बेहद ही क्लासी लगते हैं। इसमें थ्री लेयर बीडेड शैन्डलीर काफी अच्छा लगता है। कॉटेज-थीम वाले डाइनिंग रूम के लिए यह एक परफेक्ट शैन्डलीर है।
बैम्बू शैन्डलीर
यह बैम्बू शैन्डलीर आपके घर को एक यूनिक ट्विस्ट देते हैं। यही कारण है कि बैम्बू शैन्डलीर मॉडर्नहोम्स में जितने अच्छे लगते हैं, उतना ही क्लासिक और एंटीक डिजाइन होम्स को भी ब्यूटीफुल बनाते हैं। आप इसमें गोल्डन कलर के बैम्बू शैन्डलीर को चुन सकती हैं। यह हर तरह की सीलिंग और डाइनिंग एरिया को कॉम्पलीमेंट करते हैं।
स्क्वेयर शैन्डलीर
अगर आप अपने डाइनिंग एरिया को सेंट ऑफ अट्रैक्शन बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप स्क्वेयर शैन्डलीर का चयन कर सकती हैं। यह आपके डाइनिंग एरिया को क्यूट व स्टाइलिश लुक देता है। इस ओपन फ्रेम शैन्डलीर आपके डाइनिंग एरिया को मॉडर्न और एक सोफिस्टिकेटिड लुक देता है। यह कंटेम्पररी और ट्रेडिशनल दोनों ही घरों पर अच्छा लगता है।
ड्रम शैन्डलीर
अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जो अपने डेकोर को मिनिमम लुक देते हुए घर को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं तोआपको ड्रम शैन्डलीर को अपने डाइनिंग एरिया का हिस्सा बनाना चाहिए। यह देखने में भले ही सिंपल लगे, लेकिन आपके डाइनिंग एरिया को एक क्लासिक लुक देता है। मॉडर्न होम्स में इस तरह के ड्रम शैन्डलीर काफी अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: वेडिंग प्लानिंग के दौरान होने वाले स्ट्रेस को कुछ इस तरह करें हैंडल
सिक्स लाइट शैन्डलीर
अगर आप अपने डाइनिंग एरिया को एक मॉडर्न और क्लासी लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप सिक्स लाइट को चुन सकती हैं। यह आपके डाइनिंग एरिया की लाइटिंग को परफेक्ट बनाते हैं। इस शैन्डलीर को आप छोटे डाइनिंग एरिया के लिए भी चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शीशे से Hard Water के निशान हटाने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
मॉडर्न मैट ब्लैक शैन्डलीर
अगर आप बेहद मिनिमम तरीके से अपने डाइनिंग एरिया को ब्यूटीफुल बनाना चाहती हैं तो आपको मॉडर्न मैट ब्लैक शैन्डलीर चुनना चाहिए। इस शैन्डलीर की खासियत यह है कि यह लाइट और डार्क कलर डाइनिंग एरिया दोनों के साथ ही काफी अच्छा लगता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।