Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

कितना जानती हैं आप नमक से जुड़े इन लाइफ हैक्स के बारे में

अगर आप सोचती हैं कि नमक का प्रयोग केवल खाने पीने की चीज़ों में ही होता है, तो फिर नमक के इन लाइफ हैक्स के बारे में आपको भी जानना चाहिए।
Updated:- 2020-11-05, 15:58 IST
about life hacks related to salt

नमक! कहने को तो एक साधारण चीज है, लेकिन जब खाने में अधिक और कम पड़ जाए तो समझ लीजिए खाने का टेस्ट बेकार! खैर, आज यहां खाने की बात नहीं कर रहा। आज हम आपसे इससे जुड़े कुछ लाइफ हैक्स के बारे में बात करने जा रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि नमक का इस्तेमाल सिर्फ खाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि, इसका उपयोग कई चीजों के लिए भी किया जा सकता है। अगर नहीं जानती हैं, तो चलिय इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि नमक को किन-किन समस्‍याओं के समाधान के लिए आप इसका उपयोग कर सकती हैं।

सिंक को साफ करने में 

know about life hacks related to salt clean sinc inside

दिवाली का त्योहार बहुत जल्द आने वाला है। ऐसे में घर की सफाई के बाद अगर सिंक में लगे दाग नहीं निकल रहे हैं, तो नमक की सहायता से आप उसे साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको गरम पानी में नमक मिलाकर सिंक में लगे दाग के ऊपर गिराना है। गिराने के कुछ देर बाद आप उसे साफ कर दीजिये। इससे सिंक में लगे दाग आसानी से साफ हो जाते हैं। हां ना! कमाल है हैक्स। 

इसे भी पढ़ें: खाने में पड़ गई है अधिक मिर्च और नमक तो इस तरह बदलें उसका स्वाद

करें साफ तांबे का बर्तन 

life hacks related to salt inside

आप नमक का इस्तेमाल तांबे के बर्तन को भी चमकाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप नमक के साथ विनेगर और लेमन का रस मिलाकर एक घोल बना लीजिए। अब इस घोल को स्क्रबर के द्वारा बर्तन पर दो से तीन बार अच्छे से रगड़ें। इससे आपका बर्तन बिल्कुल साफ दिखेगा। वैसे दिवाली में इस्तेमाल होने वाली पूजा की थाली को आप साफ करने के लिए इस टिप का सहारा लें सकती हैं।

 

हाथों से आ रही बदबू को दूर करें

know about life hacks related to salt inside

जी हां, नमक के इस्तेमाल से आप हाथों से आ रही बदबू को भी दूर कर सकती हैं। अगर हाथों से प्याज और लहसुन की गंध नहीं जा रही है, तब भी आप इसका उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए आप नमक और सिरका को एक साथ मिलाकर इससे अपने हाथों को अच्छे से रब कर लीजिए। इससे आसानी से बदबू चली जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्‍सपर्ट से जानें

जूतों की बदबू दूर करने में   

life hacks related to salt inside

जी हां, आपने सही सुना! कुछ लोगों के जूते से बहुत गंदी बदबू आती है। अगर आप भी इस परेशानी से परेशान है, तो आप इस समस्या को दूर करने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। नमक की एक पोटली बनाकर शूज के अंदर कुछ देर के लिए रख दें, कुछ घंटों के बाद जूते की बदबू गायब हो जाएगी। इसे आप रात में भी जूते में रख कर छोड़ सकती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@www.salt.co.za,thehealthsite.com,onlymyhealth.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।