कितना जानती हैं आप भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की इन आदतों के बारे में

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति की बात होती है तो सबसे पहले अंबानी परिवार के बारे में ज़रूर होती है। जब भी इनके बारें में बात होती है तो अक्सर इनके इनकम के बारे में ही बात होती है लेकिन, क्या आपने कभी मुकेश अंबानी की आदतों के बारे में जानना चाहा है कि वो परिवार के साथ कैसे समय बिताते हैं? या फिर क्या खाना पसंद करते हैं और क्या नहीं?
अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको मुकेश अंबानी के कुछ ऐसे हैबिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप ने इससे पहले ना ही सुना होगा और ना ही देखा होगा। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं मुकेश अंबानी के कुछ आदतों के बारे में-
खाने-पीने की आदत

अक्सर कहा जाता है कि जिनते भी अमीर व्यक्ति होते हैं उन्हें खाने-पीने का बहुत शौक रहता है। लेकिन, जब बात मुकेश अंबानी के बारे किया जाता है, तो उनके बारे में बोला जाता है कि वो बहुत ही सिंपल खाना पसंद करते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो ना ही मांस-मछली खाते हैं और ना ही कोई मादक पदार्थ का सेवन करते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वो शुद्ध शकाहारी भोजन खाना पसंद करते हैं। खास कर दाल, चावल और रोटी खाना पसंद करते हैं।
परिवार के साथ समय बिताना

मुकेश अंबानी अपने परिवार के सभी सदस्यों के बहुत करीब है। वो अपने पत्नी नीता अंबानी, बेटी ईशा अंबानी और दोनों बेटों से भी बहुत करीब है। उनके बारे में कहा जाता है कि किसी भी काम को करने से पहले वो अपनी मां से आशीर्वाद ज़रूर लेते हैं। उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि हर रविवार को अपने फैमिली के साथ समय गुजरते हैं। ये भी कहा जाता है कि रविवार को वो अपनी बेटी ईशा और दामाद के साथ भी समय बिताना पसंद करते हैं।
सुबह जल्दी उठना

मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वो रात को बहुत जल्दी सो जाते हैं और सुबह 5 से 6 बजे के करीब में जग जाते हैं। कई खबरों में ये भी कहा गया है कि सुबह जल्दी उठते ही मुकेश अंबानी जिम जाना पसंद करते हैं। आम लोगों में ये धारणा रहती है कि अमीर लोग देर रात होते हैं और देर से जगते हैं लेकिन, मुकेश अंबानी के बारे ऐसा कुछ नहीं कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कैसे किया था प्रपोज़, शादी के 32 साल बाद भी बरकरार है प्यार
पसंद करते हैं लग्जरी कार्स

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की लाडली ईशा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी
मुकेश अंबानी के बारे में कहा जाता है कि उन्हें महंगी गाड़ी बेहद पसंद आती है। कहा जाता है उनके पास बीएमडब्ल्यू, रोल्स-रॉयस फैंटम और Bentley Bentayga जैसी गाडियां हैं। यहीं नहीं उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि उनकी पत्नी और बच्चे भी महंगी गाड़ियों का शौक रखते हैं। उनकी पत्नी ने हाल में ही उनके जन्मदिन के मौके पर customised गाड़ी गिफ्ट किया था। (नीता अंबानी-मुकेश अंबानी की ये लग्जरी कार्स)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@mukeshambaniofficial,Insta)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।