बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां कई स्टार्स आते हैं और चले जाते हैं। कुछ रातों-रात फेमस होकर सबके दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं, तो कुछ अपनी पहचान बदलकर इंडस्ट्री में काम करते हैं। वहीं, कई स्टार्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी हैं, तो कुछ सिंगल रहने के कारण चर्चा में रहे।
हालांकि, बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में वैसे तो कई चर्चित अभिनेत्रियां रही हैं, लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो असल जिंदगी में एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं मगर पर्दे पर ज्यादातर हिंदू किरदार निभाती आई हैं।
तब्बू
यह बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस तब्बू असल ज़िंदगी में एक मुस्लिम हैं। तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। 90’s के कई सुपरहिट गाने कर चुकीं तब्बू हैदराबाद की रहने वाली हैं, जिनका जन्म 4 नवम्बर 1970 को हुआ था।
उन्होंने अपने करियर में हवा, दृश्यम, जय हो, विजयपथ, गोलमाल अगेन, चांदनी बार, हैदर, हम साथ-साथ हैं, लाइफ ऑफ पाई, हकीकत, विरासत, हेरा-फेरी, चीनी कम, जीत, माचिस, बीवी नंबर-1 आदि जैसी कई फिल्मे की हैं। इन फिल्मों में तब्बू अलग-अलग किरदार निभाती नजर आई हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- ये हैं बॉलीवुड की 6 सबसे Controversial शादियां, कहीं बदला धर्म तो कहीं टूटी दो बार शादी
फातिमा सना शेख
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल में गीता फोगट का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भी एक मुस्लिम खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनका नाम फातिमा सना शेख है। हालांकि, पेशेवर रूप से वो एक फोटोग्राफर भी हैं। बता दें कि फातिमा का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर हाई स्कूल से की है। उन्होंने स्नातक की डिग्री मीठीबाई कॉलेज से की है। आज फातिमा बॉलीवुड में काफी फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं।
आयशा टाकिया
क्या आपने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉन्टेड' देखी है? अगर हां, तो यकीनन आप आयशा टाकिया को जरूर जानते होंगे, जिसमें उन्होंने जाह्नवी का किरदार निभाया था। मगर क्या आपको पता है कि आयशा टाकिया असल ज़िंदगी में एक मुस्लिम हैं?
Recommended Video
जी हां, आयशा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए मुस्लिम धर्म को पूरी तरह से अपना लिया था। वहीं आयशा की मां भी मुस्लिम थीं जिनका नाम फरीदा था हालांकि, अब आयशा अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- जानें उन एक्ट्रेसेस के बारे में जो फेमस होने के बाद बड़े पर्दे से हो गईं गायब
अदा खान
साल 2016 में टीवी धारावाहिक 'नागिन' में शेषा की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस भी एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। उनका नाम अदा खान है जो मूल रूप से महाराष्ट्र से हैं। अदा ने कई टीवी सीरीज में काम किया गया है, जिनमें अदा ने अलग-अलग किरदार निभाए और लोगों का दिल जीता।
हालांकि, अदा खान ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कई विज्ञापन किए और फिर टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। आज अदा खान एक मशहूर भारतीय एक्ट्रेस हैं जो लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।
अगर आपको कोई और एक्ट्रेस के बारे में जानकारी है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-(@Instagram)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।