Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:50 AM IST

Birthday Special: सलमान खान की हिट फिल्म 'वॉन्डेट' में नजर आई आयशा टाकिया की जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें जानिए

'वॉन्टेड' फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आईं आयशा टाकिया अपनी प्लास्टिक सर्जरी के लिए हुईं थी ट्रोल,  उनकी जिंदगी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें जानिए
Updated:- 2020-04-10, 11:17 IST
actress ayesha takia stylish looks main

हिट फिल्म 'वॉन्टेड' में सलमान खान के साथ नजर आने वाली पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश अंदाज से आयशा टाकिया ने फैन्स का दिल खूब लुभाया। आयशा 1986 में मुंबई में पैदा हुई थीं। उनके पिता गुजराती हैं, जबकि मां ब्रिटिश हैं। आयशा टाकिया ने चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। आयशा टाकिया की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं, जिनके बारे में जानना आपको दिलचस्प लगेगा-

फाल्गुनी पाठक के वीडियो एलबम से हुईं चर्चित 

 

 

 

View this post on Instagram

Such a cute look 😍❤❤ #merichunarudduddjaye #falgunipathak #ayeshatakia #trishakrishnan #bollywood #bollywoodsongs #bollywoodmusic #bollywoodworld #bollywoodlove #bollywoodclassical #romance #romantic #romanticsong #cute #sweet #love #life #lovely #cutecouples #pyaar #ishq #mohabbat #zindagi

A post shared by lovely khan 😍😉 (@lovelykhan_99) onOct 20, 2019 at 6:56am PDT

 

पहली बार आयशा टाकिया तब सुर्खियों में आईं थीं, जब उन्होंने फाल्गुनी पाठक की एल्बम के एक गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाये' में काम किया था। इस गाने में वह बहुत क्यूट नजर आई थीं और कुछ ही वक्त में वह पॉपुलर हो गईं। इसके बाद आयशा टाकिया एक और वीडियो 'शेक इट डैडी' में नजर आईं। आयशा टाकिया का यह वीडियो भी काफी ज्यादा पसंद किया गया। इसके बाद आयशा टाकिया ने हिन्दी फिल्मों में डेब्यू किया था। 

इसे जरूर पढ़ें: करोड़ों की मालकिन जया प्रदा को पहली फीस मिली थी 10 रुपये, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें

सलमान खान के साथ 'वॉन्टेड' हुई हिट

actress ayesha takia interesting facts

आयशा टाकिया की पहली हिंदी फिल्म साल 2004 में आई थी 'टार्जन द वंडर कार'। इस फिल्म में वह वत्सल सेठ, अजय देवगन, राजपाल यादव जैसे पॉपुलर एक्टर्स के साथ नजर आई थीं। इसके फिल्म के बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद साल 2006 में उनकी फिल्म 'डोर' रिलीज भी काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। सलमान खान के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' में आयशा की कैमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की गई, लेकिन इस फिल्म के हिट होने का आयशा को बहुत फायदा नहीं मिला। आयशा 'दिल मांगे मोर', 'शादी नंबर-1', 'शादी से पहले', 'कैश', 'पाठशाला', 'दे ताली' जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की' फेम श्वेता तिवारी के बारे में जानें ये अनसुनी बातें

सर्जरी पर हुईं ट्रोल

actress ayesha takia with family

आयशा टाकिया के लुक्स में पहले की तुलना में अब काफी ज्यादा बदलाव आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की कई सर्जरी कराई हैं। प्लास्टिक सर्जरी के बाद के लुक सामने आने पर बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया हालांकि आयशा ने यह बात कभी नहीं मानी कि उन्होंने किसी तरह की सर्जरी कराई है।

 

ससुर के बयान पर हुईं थीं शर्मिंदा 

actress ayesha takia with husband

आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी को कई साल तक डेट किया और इसके बाद साल 2014 में शादी कर ली। फरहान और आयशा का तीन साल का एक बेटा भी है। आयशा टाकिया को अपने ससुर अबु आजमी के उस बयान पर काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी जब उन्होंने रेप को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था।

 

wanted salman khan actress actress ayesha takia interesting facts

अबु आजमी ने कहा था, 'इस्लाम में रेप करने वाले को फांसी की सजा है, लेकिन यहां महिलाओं के लिए कोई सजा नहीं है, सिर्फ मर्दों के लिए है।' अपने ससुर के इस बयान पर आयशा ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा था,'मैंने अपने फादर-इन-लॉ की कही बातें पढ़ीं। अगर यह सच है, तो मैं बहुत शर्मिंदा हूं। यह महिलाओं का अपमान है, दुखद।'

ट्विटर पर रहती हैं एक्टिव

bollywood actress ayesha takia interesting facts 

आयशा टाकिया ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं और करेंट अफेयर्स पर अक्सर अपने विचार जाहिर करती रहती हैं। आयशा वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन की भी सपोर्टर हैं। HerZindagi की तरफ से आयशा टाकिया को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Image Courtesy: Instagram(@ayeshatakia)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।