Camel Good Luck: घर में ले आएं ऊंट, होगी अपार धन की वर्षा

Camel Good Luck: हिन्दू वास्तु शास्त्र की तरह ही चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी जीवन की कई सारी परेशानियों का समाधान बताया गया है। इन्हीं में से एक है फेंगशुई ऊंट जिसे घर में लाने से न सिर्फ व्यापार में इजाफा होता है बल्कि धन के कई स्रोत भी खुलते हैं। ऐसा हम नहीं हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषाचार्य डॉ राधाकांत वत्स का कहना है।
हमारे एक्सपर्ट के मुताबिक फेंगशुई ऊंट के सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति की किस्मत पलट सकती है। व्यक्ति के जीवन में अपार धन आने के संकेत मिलने लगते हैं। यहां तक कि इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं हमारे एक्सपर्ट द्वारा बताए गए फेंगशुई कैमल के फायदों के बारे में।
- फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, ऊंट एक मेहनती और संघर्ष करने वाला प्राणी होता है। ऐसे में ऊंट की मूर्ति को घर में रखने से व्यक्ति में मेहनत करने की लगन और बढ़ जाती है।
- फेंगशुई ऊंट घर में रखने से व्यक्ति को हर काम में सफलता मिलने लग जाती है। व्यक्ति हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होता चला जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:Throat Shows Your Nature: गले का कंठ दर्शाता है व्यक्ति की ये जबरदस्त विशेषताएं
- फेंगशुई ऊंट को ऑफिस में रखने से काम से होने वाला तनाव कम होता है और ऑफिस की नकारात्मकता व्यक्ति को घेर नहीं पाती। अगर आप भी ऑफिस के वातावरण से तनावग्रस्त महसूस करते हैं तो अपने ऑफिस डेस्क पर फेंगशुई ऊंट जरूर रखें।
- वहीं, अगर आपको व्यापार में घाटा हो रहा है या आपके व्यापार में तेजी नहीं आ रही है तो ऐसे में आपको अपने व्यापार स्थल पर फेंगशुई ऊंट रखना चाहिए। इससे निश्चित तौरपर आपको धन लाभ (धन लाभ के लिए उपाय) दिखने लगेगा और आपका व्यापार सरपट तेज दौड़ना शुरू हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:Willing Line In Hand: हाथों में ऐसी रेखा वाले लोग होते हैं मन मर्जी के मालिक
- इसके अलावा, घर में फेंगशुई ऊंट के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर रखने से सकारात्मकता का संचार होता है। वहीं, अगर जोड़े वाले इस मूर्ति को ड्राईंग रूम या लिविंग रूम के उत्तर-पश्चिम कोने में रखा जाए तो इससे धन लाभ होना शुरू हो जाता है। पैसों कि तंगी छटने लग जाती है और आय के नए मार्ग खुलते हैं।
- घर में फेंगशुई ऊंट के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कर्ज की समस्या (कर्ज के लिए वास्तु टिप्स) भी दूर हो जाती है। यहां तक कि इसके प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है और बुद्धि तीव्र बनती है। करियर बुलंदियों को छोने लगता है।
तो ये थे घर में फेंशुई ऊंट रखने के जबरदस्त लाभ। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।