कपिल शर्मा बेटी अनायरा को कोरोना वायरस से ऐसे रख रहे है सुरक्षित

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ज्यादातर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की तरह क्वारंटाइन में हैं। इन दिनों कोरोना वायरस की वजह से सभी परेशान हैं। एक नवजात बच्चे के पिता, कपिल ने इस बारे में बात की कि कैसे वे लॉकडाउन में सुरक्षित रह रहे हैं और अपनी बेटी को भी सुरक्षित रख रहे है। आइए इस बारे में आप भी हमारे साथ विस्तार में जानें।
जी हां एक बड़े मीडिया हाउस से बातचीत में सबसे पहले उन्होंने Covid-19, पेट्स और स्ट्रे-डॉग्स पर फैलाई जा रही अफवाह पर बात की। उन्होंने कहा, 'यह एक अफवाह थी। जब ऐसा कुछ होता है, तो हमेशा अफवाहें फैलती हैं। कुछ लोगों ने इन झूठी अफवाहों को फैलाया होगा। ऐसा कुछ नहीं है। किसी के लिए इन अफवाहों पर विश्वास करना बेवकूफी है! मेरे घर में भी पालतू जानवर हैं और हमारे घर में एक छोटा बच्चा भी है। अगर यह सच होता तो मैं स्पष्ट रूप से इस तथ्य से अवगत रहूंगा। हमने आवश्यक सावधानियां बरती है। कोरोनावायरस पालतू जानवरों के कारण नहीं फैलता है। हम सभी को अपने पालतू जानवरों की देखभाल करनी चाहिए और यहां तक कि स्ट्रे-डॉग्स को भोजन भी देना चाहिए। आपको अच्छा आशीर्वाद मिलेगा, मेरा विश्वास करो।'
इसे जरूर पढ़ें: कपिल शर्मा और गिन्नी कुछ यूं संजोकर रख रहे हैं बेटी की नन्हीं यादें
इसके साथ ही इन दिनों चल रहे कोरोना संकट के बारे में बात करते हुए कहा हमने उनसे पूछा कि सभी को लॉकडाउन और कोरोना का डर सता रहा है। ऐसे में आप खुद का और अपनी बेटी का कैसा ध्यान रख रहे हैं, तब कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा को कोरोना से बचाव को लेकर भी बात की है, जो कि अब साढ़े तीन महीने की हो चुकी है। तब कपिल शर्मा ने घर बाहर ना निकलने और ना ही किसी बाहर वाले को घर में आने देने की नसीहत दी। कपिल शर्मा ने बेटी के बचाव को लेकर कहा कि 'उन्होंने इसके लिए कई तरह के इंतजाम किए हैं। जो उनके घर में काम करते हैं वही उनके घर में रहते हैं। इसके अलावा उनके घर में बाहर के किसी भी व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं है। अगर हमें घर का कोई सामान भी लेना है तो हम नीचे जाकर लेते हैं।
कपिल शर्मा की बेटी का जन्म उनकी और गिन्नी की पहली एनीवर्सरी से ठीक दो दिन पहले यानि 10 दिसंबर, 2019 को हुआ था। कपिल शर्मा ने अनायरा के नाम का अर्थ बताते हुए कहा था कि उसका मतलब खुशियां होता है। कपिल कहते हैं कि जब वो अपने बेटी का नाम सोच रहे थे तो उन्हें अनायरा सबसे ज्यादा पसंद आया। इस बारे में उन्होंने दोस्तों के साथ भी बातचीत की, कि उन्हें ये नाम ज्यादा पसंद आया है। कपिल से फिर पापा बनने के एक्सपीरियंस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 'अब वह पहसे से थोड़ा शांत हो गए हैं और जब वह बेटी के साथ खेलते हैं तो खुद बच्चे बन जाते हैं।'
कोरोना के देशभर में फैलने से पहले कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ का प्लान था कि वह अपनी बेटी अनायरा को फैमिली से मिलवाने पंजाब लेकर जाएंगे। वहां पर वो उसे गोल्डन टेम्पल भी ले जाएंगे। लेकिन, कोरोना और लॉकडाउन के चलते कपिल शर्मा को अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा। अनायरा अभी छोटी है इसलिए वो किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: कपिल शर्मा ने शेयर की अपनी बेटी अनायरा की पहली तस्वीर
इसके साथ ही कपिल ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि 'लोगों को कोरोना से ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। बहुत सारे पॉजिटीव केस कंट्रोल में आ गए है। डॉक्टर्स अपना काम सही ढंग से कर रहे हैं। हमारे डॉक्टर्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमें बस सभी नियमों को फॉलो करना चाहिए। अपने घरों में रहे सुरक्षित रहें।'
Image Credit: Instagram(@kapilsharma)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।