कपिल शर्मा की ऑन-स्‍क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती ने Barack Obama से इंस्‍पायर हो कही ये बड़ी बात

कोरोना वायरस के चलते देश मुश्किल वक्‍त में है। ऐसे में टीवी एक्‍ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती द्वारा कहीं गई ये बातें लोगों को पॉजिटिव फील कर सकती है। 
Updated:- 2020-03-20, 16:59 IST
comedy nights with kapil sharma

पूरा विश्‍व इस वक्‍त कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है। भारत भी इस गंभीर संक्रमण से अछूता नहीं है। रोज ही नए कोरोना वायरस के केस आ रहे हैं। इस बीमारी के कारण लोगों को कई तरह की हिदायतें दी गई हैं। देश की बड़ी-बड़ी एमएनसी में काम करने वाले लोगों को वर्क फ्रॉम होम सुविधा दी गई यह जो एक पॉजिटिव सोच को दर्शाता है। 

वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो रोज कमाते हैं वही खाते हैं। इस गंभीर संक्रमण के कारण इन लोगों पर जबरदस्‍त आर्थिक संकट मंडराने लगा है। मगर, इस निगेटिव माहोल में पॉजिटिविटी की किरण दिखाता है अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति रह चुके बराक हुसैन ओबामा का वह ट्वीट जिसमें उन्‍होंने लोगों से इस कठिन वक्‍त में एक दूसरे की मदद करने की अपील की है। 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर भी हुईं कोरोना वायरस की शिकार

इसे जरूर पढ़ें: 5 करोड़ की वैनिटी वैन और 25 करोड़ का बंगला ही नहीं कपिल शर्मा इन 3 कीमती चीजों के भी हैं मालिक

बराक हुसैन ओबामा ने अपने ट्वीट में सभी बड़े संस्‍थानों के मालिक, बड़ी सेलिब्रिटीज और खिलाडि़यों से अपील की है कि वह इस मुश्किल घड़ी में सबके लिए मिसाल बनें और एक दूसरे को अपना समझ कर उनकी मदद करें।  बारक ओबामा  के इस  पॉजिटिविटी फील कराने वाले ट्वीट ने  सभी को प्रभावित किया है। मगर इस ट्वीट से सबसे ज्‍यादा इंस्‍पायर्ड 'द कपिल शर्मा शो ' फेम टीवी एक्‍ट्रेस सोमोना चक्रवर्ती हुई हैं। 

 

टीवी एक्‍ट्रेस 'द कपिल शर्मा शो' में होस्‍ट कपिल शर्मा की ऑन स्‍क्रीन वाइफ बनी हैं। बराक हुसैन ओबामा की ट्वीट के बार सोमोना ने भी एक ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा है, 'क्‍या हम भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। जो लोग रोज कमाते हैं और वहीं खाते हैं क्‍या हम उनकी मदद कर सकते हैं?' सुमोना के इस ट्वीट पर उनके फैंस के कमेंट बता रहे हैं कि उन्‍हें सुमोना की यह पहल बहुत ही अच्‍छी लगी है।  कोई उन्‍हें सेल्‍यूट कर रहा है तो कोई उन्‍हें इस मुश्किल वक्‍त में जरूरतमंदों की मदद करने विचार के लिए सराह रहा है। हिना खान से जानें सेल्‍फ हाइजीन और इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने का खास तरीका

इसे जरूर पढ़ें: कुछ नया करने जा रहे हैं कपिल शर्मा, वीडियो हो रहा है वायरल

 

आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को सभी देशवासियों से 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' को सपोर्ट करने की अपील की है। सुमोना चक्रवर्ती ने पीएम की इस अपील को भी सपोर्ट किया है।

 

यहां तक कि उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर भारतीय जीव जन्‍तु कल्‍याण बोर्ड द्वारा जारी किए एक मेसेज को भी शेयर किया है। इसमें साफ लिखा है कि कोरोना वायरस से डॉग्‍स और कैट्स को रिस्‍क नहीं है। ऐसे में कोई भी अपने पेट्स को अनदेखा न करे। उन्‍हें वही प्‍यार और केयर दे जैसे पहले से उन्‍हें मिलती आ रही है। 

 

 

देखा जाए तो इस मुश्किल वक्‍त में सुमोना चक्रवर्ती की यह पहल काबिल-ए-तारीफ है। साथ ही यह लोगों को पॅजिटिव फील भी दे रही है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।