Kanwar Yatra Niyam: खान- पान से लेकर पहनावे तक, कांवड़ियों को रखना होता है इन चीजों का ध्यान

कांवड़ यात्रा के दौरान खान-पान और पहनावे के अलावा भी कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानते हैं। 

 

Kanwar Yatra Rules in Hindi

सावन के महीने में श्रद्धालु भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं, जिसमें वे गंगाजल लाकर शिवलिंग पर अर्पित करते हैं। यह यात्रा आस्था का प्रतीक होती है। इस यात्रा के दौरान कांवड़ियों को कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना पड़ता है, खासकर खान-पान और पहनावे में। आइए जानते हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

खानपान में ध्यान रखने वाली बातें

  • शुद्ध और सात्विक आहार खाना चाहिए, जिसमें लहसुन-प्याज वाले भोजन शामिल नहीं होना चाहिए।
  • लंबी यात्रा के दौरान शरीर में पानी की कमी न हो इसलिए पानी पीते रहना चाहिए।
  • तला-भुना खाना न खाएं यात्रा के दौरान हल्का और पौष्टिक खाना ही खाना चाहिए।

पहनावे में ध्यान रखने वाली बातें

kanwariya have to keep these rules in mind

  • कांवड़ यात्रा में आरामदायक कपड़े ही पहनना चाहिए।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान भगवा रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
  • जूते के अलावा आपको चप्पाल पहनना चाहिए। इसके अलावा आपनंगे पांव भी यात्रा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :Kanwar Yatra 2024: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? जानें हर एक डिटेल

इन बातों का रखें ध्यान

  • कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ को जमीन पर नहीं रखना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार के नशे, मांस-मदिरा का सेवन ना करें।
  • कांवड़ यात्रा पैदल करें इसके लिए किसी भी तरह के वाहन का प्रयोग ना करें।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान मन साफ रखें और शिव जी के नाम का उच्चारण करें।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान अपशब्द का इस्तेमाल ना करें।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान फुटपाथ पर चलें।

इसे भी पढ़ें :सावन में कावड़ यात्रा पर जाने से पहले कर लें ये तैयारियां

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP