herzindagi
weird laws around the world

इस देश में लड़कियां नहीं बना सकतीं चोटी, तो यहां मना है ब्लू जींस पहनना...दुनिया के 7 अजीबोगरीब Bans कर देंगे हैरान

Weird Bans of World: किसी देश में ब्लू जींस पहनना मना है तो किसी देश में स्कूली लड़कियों के चोटी बनाने को लेकर नियम हैं। जी हां, 21वीं सदी में भी कई देशों में अजीबोगरीब प्रतिबंध हैं। कुछ में सरकार की तरफ से नियम लागू किए गए हैं तो कुछ में संस्थाओं की तरफ से। 
Guest Author
Editorial
Updated:- 2025-09-10, 13:02 IST

Weird laws around the world: आजकल के मॉडर्न जमाने में अगर आपसे कोई कहे कि स्कूल में चोटी नहीं बना सकते हैं या ब्लू जींस नहीं पहन सकते हैं तो सुनने में कितना अजीब लगेगा। लेकिन, यह सच है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां इस तरह के अजीबोगरीब नियम और प्रतिबंध लागू हैं। वहीं, जब हम इन नियमों के बारे में सुनते हैं तो पहली बार में यकीन ही नहीं होता है और ऐसा लगता है कि हम जहां रह रहे हैं वह सबसे बेहतरीन है।

आज हम इस आर्टिकल में ऐसे ही 7 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अजीबो गरीब नियम और प्रतिबंध लागू हैं। मजेदार बात यह है कि जो चीजें हम अपने देश में खुलकर खाते-पीते या इस्तेमाल करते हैं वह कई देशों में बैन हैं। आइए, यहां जानते हैं दुनिया के 7 अजीबोगरीब बैन्स और प्रतिबंधों के बारे में जानते हैं।

7 अजीबोगरीब प्रतिबंध जो कर सकते हैं हैरान

  • बेबी वॉकर: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में बेबी वॉकर पर बैन है। ऐसा माना जाता है कि बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखकर चीन में बेबी वॉकर को बैन किया गया है। लेकिन, कमाल की बात यह है कि हमारे देश में चीन से बेबी वॉकर इम्पोर्ट होते हैं। 

  • पोनी टेल: दुनिया के मोस्ट डेवलप देशों में जापान की गिनती होती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि जापान के कई स्कूलों में लड़कियां पोनी टेल नहीं बना सकती हैं। यह सुनने में अजीब लग सकता है। लेकिन, यह सच है। हालांकि, यह नियम सरकार की तरफ से लागू नहीं किया गया है। 

ponytail ban in Japan

  • कमाल की बात यह है कि इस नियम को लागू करने के पीछे की वजह पुरुषों की यौन उत्तेजना है और महिलाओं की सेफ्टी को ध्यान में रखकर ऐसा नियम लागू किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है गलत जगह टोपी पहनने पर मिलती है सजा? जानें USA से जुड़ी ऐसी ही 10 अनोखी बातें

  • बता दें, जापान में ही नहीं, बल्कि ईरान में भी लड़कियां पोनी टेल नहीं बना सकती हैं। हालांकि, ईरान में इसे सरकार की तरफ से लागू किया गया है। 

  • टॉयलेट फ्लश: खूबसूरत वादियों वाले देश स्विट्जरलैंड में रात 10 बजे के बाद फ्लश करना गैरकानूनी माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉयलेट फ्लश करने से आवाज आती है और इसे ध्वनि प्रदूषण की कैटेगरी में डाला गया है। 

  • समोसा: रमजान के महीने में सोमालिया देश में समोसे पर बैन लग जाता है। समोसा को दिन के समय बेचने पर रोक होती है और इसके पीछे की वजह रमजान की पवित्रता को बनाकर रखना है। 

यह विडियो भी देखें

Samosa ban in samolia

  • ब्लू जींस: नॉर्थ कोरिया में किम जोंग अजीबोगरीब कानून बनाने के लिए फेमस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन्हीं अजीबोगरीब कानूनों की लिस्ट में ब्लू जींस भी शामिल है। जी हां, नॉर्थ कोरिया के लोग ब्लू जींस नहीं पहन सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: इस देश में सिंगल रहने पर मिलती है ऐसी अजीबो-गरीब सजा, 25 साल की उम्र तक नहीं की शादी तो फिर...

  • ब्लू जींस नहीं पहनने के पीछे पश्चिमी सभ्यता खासकर अमेरिका को बढ़ावा देने से रोकना है और अपने देश के प्रति ईमानदारी साबित करना भी है। 

  • सोशल मीडिया: डिजिटल युग में सोशल मीडिया के बिना कई लोगों का गुजारा नहीं होता है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देश में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन है। वहीं, अगर आपकी उम्र 16 साल से कम हैं और आप ऑस्ट्रेलिया में रहकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो सरकार की तरफ से मोटा जुर्माना वसूला जा सकता है। 

  • च्युइंग गम: सिंगापुर में च्युइंग गम खाने को लेकर बैन नहीं है। लेकिन, इसे बेचना गैर-कानूनी है। हालांकि, डेंटल या ओरल समस्याओं के लिए इसे डॉक्टर या फार्मासिस्ट से लिया जा सकता है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।