Janmashtami Special Kanha Look: जन्माष्टमी के मौके पर नंदलाला की तरह ऐसे करें बच्चों को तैयार

 जन्माष्टमी के दिन हर कोई अपने बच्चे को नंदलाल की तरह तैयार करता है, ताकि वो उनकी तरह नटखट और सुंदर लगे। आप भी अपने बच्चे का श्रृंगार करके तैयार कर सकती हैं।

kanha special looks for kids

नंदलाल जल्द ही हम सभी के घरों में आने वाले हैं। इस बार भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव 26 अगस्त यानी सोमवार के दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई अपने नंदलाल को नए वस्त्र पहन कर तैयार करेगा और श्रृंगार करके ताकि उनका कान्हा सबसे सुंदर दिखे। आप अपने घर के कान्हा यानि अपने बच्चों को भी भगवान कृष्ण की तरह तैयार कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप अपने बच्चे को तैयार करके तस्वीरें खींच सकती हैं।

नटखट अंदाज में करें अपने बच्चे को तैयार

Natkhat Kanha

अगर आपको भगवान कृष्ण का नटखट अंदाज पसंद आता है, तो आप अपने बच्चे को उसी अवतार में तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बच्चे की आंखों के मेकअप को थोड़ा ज्यादा आकर्षक करना होगा। वहीं उनके कपड़ों को थोड़ा फैंसी और राजा स्टाइल में पहनाना होा। साथ में माखन की मटकी और सिर पर मोर पंख लगाना होगा। इस तरह के लुक को आप स्कूल के लिए क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपको लाल सुंदर दिखेगा।

छोटे बच्चे को तैयार करने का तरीका

kanhaiya look

अगर आपको बच्चा 7 महीने या 1 साल का है, तो उसे तैयार करने के लिए आप बाजार से रेडीमेड ड्रेस को खरीदें। इसे पहनाएं। माथे पर तिलक लगाएं और मोर पंख वाले मुकुट को सिर पर लगाएं। फिर हाथों में सुंदर बांसुरी को रखें। इस तरह के आपका छोटा कान्हा तैयार हो जाएगा। इसमें आप कृष्ण भगवान की मनमोहक छवि को दिखा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं लड्डू गोपाल का झूला

माखन चोर कान्हा की तरह बच्चे को करें तैयार

Makhan chor kanha look

भगवान कृष्ण को माखन खाना बेहद पसंद था। इसलिए वो जब भी मौका मिलता था। गोपियों से छिपकर माखन खाया करते थे। आप अपने बच्चे की अच्छी तस्वीर के लिए इस तरह के कान्हा लुक को भी क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपको अपने बच्चे को धोती पहनानी है। इसके बाद माथे पर तिलक और मुंह पर थोड़ा माखन लगाना है। हाथों में छोटी सी बांसुरी दें। इस तरह के आपने कान्हा रेडी हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Lord Krishna Photo: घर में लगी श्री कृष्ण की ये तस्वीरें, बदल देंगी आपकी किस्मत की लकीरें

नंदलाला हर बच्चे में बसे होते हैं। इसलिए हमेशा कहते हैं, बच्चे भगवान का रूप होते हैं। इसी रूप के दर्शन करने के लिए आप अपने बच्चे को इस तरह से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको अलग-अलग लुक क्रिएट करना पड़ेगा, ताकि आपका बच्चा सुंदर लगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP