
Isha Ambani: रियालंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज अपनी 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग में अपने स्टेक्स होल्डर को संबोधित करने वाले हैं। इस मीटिंग में वह बड़े इंवेस्टमेंट प्लान के बारे में बताएंगे। इस बीच ईशा अंबानी भी काफी चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह रियालंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म की डायरेक्टर हैं। चलिए जानते हैं कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ईशा अंबानी।

भारत में बात जब भी अमीरों की आती है, तो सबसे पहला नाम अंबानी खानदान का होता है। मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़के और एक लड़की है। अकाश, अनंत और ईशा अंबानी। ईशा अंबानी ने साल 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी। ईशा अंबानी के पास भी बेहद महंगी चीजें हैं।
अगर बात करें ईशा अंबानी की नेट वर्थ की तो, फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी नेट वर्थ करीब 630 करोड़ है। यह आंकडा सुन आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वह रिलायंस और जियो की डायरेक्टर हैं। यही नहीं, ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के घर की कीमत करीब 452 करोड़ रूपये है। इस घर को आनंद पीरामल के पिता ने शादी के मौके पर दिया था। यह बंगला मुंबई में स्थित है। यह घर करीब 5,000 वर्ग में बना है।
इसे भी पढ़ें: हैप्पी वेडिंग एनिवर्सरी: नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के बारे में जानें सब कुछ
साल 2018 में ईशा अंबानी से आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई थी। शादी में ईशा अंबानी ने अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। इस लहंगे की कीमत लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। इस लहंगे की कीमत 90 करोड़ रूपये थी।
इसे भी पढ़ें: जानें ईशा अंबानी की ननद नंदिनी पीरामल के बारे में
ईशा अंबानी का कार कलेक्शन की कीमत भी करोड़ों में है। ईशा के पास BMW-7 सीरीज है। इसकी कीमत 10 करोड़ रूपये है। इसके अलावा, बेंटले बेंटायगा और मर्सिडीज बेंज S क्लास गार्ड कार भी है। ये गाड़ी दुनिया की सबसे महंगी कार लिस्ट में शामिल है।

ईशा अंबानी के ज्वेलरी कलेक्शन की बात करें कि उनके पास 165 करोड़ रूपये का हार है। यह हीरे का हार है। इसके अलावा, उनके पास डायमंड के कई नेकलेस हैं, लेकिन इनकी कीमत के बारे में लोगों को अभी तक कुछ नहीं पता है। इसके अलावा, श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में ईशा अंबानी ने जो ज्वेलरी पहनी थी, उसकी कीमत करीब 10-15 करोड़ बताई गई थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा अंबानी की शादी में करीब 600 रूपये खर्च किए गए थे।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।