herzindagi
Ashnoor Kaur fashion inspiration

Lehenga Designs: वेडिंग सीजन में पहनें Ashnoor Kaur जैसे लहंगे, लुक दिखेगा गॉर्जियस

Ashnoor Kaur lehenga designs: यदि आपको भी टीवी की चाइल्ड एक्ट्रेस अशनूर कौर का फैशन सेंस पसंद आता है, तो आज हम आपको अशनूर ले कुछ गॉर्जियस लहंगे दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-11-19, 23:11 IST

अशनूर कौर टीवी की फेमस चाइल्ड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बेहद छोटी उम्र में ही टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इन दिनों अशनूर टीवी का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 में नजर आ रही हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के साथ अभिनेत्री अपने लुक्स को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचाए रहती हैं। उनका हर लुक काफी अट्रैक्टिव और यूनिक होता है। यंग गर्ल्स अशनूर के फैशन सेंस को काफी पसंद करके उसे फॉलो भी करती हैं। अगर आप भी अशनूर कौर के लुक्स के दीवाने हैं, तो आज हम आपको उन्हें गॉर्जियस लहंगों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया लेकर उनको कॉपी कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे वेडिंग के हर फंक्शन में आपके लुक को खूबसूरत बना देंगे।

सिक्विन वर्क लहंगा

आजकल सिक्विन वर्क वाले लहंगे काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। ब्राइडल इन्हें अपनी सगाई सेरेमनी से लेकर लड़कियां इन्हें वेडिंग सीजन में भी खूब पहन रही हैं। ऐसे लहंगे नाइट में आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाती हैं। इसके संग आपको ज्यादा हैवी ज्वेलरी कैरी करने की भी जरूरत नहीं होती है। इस तरह के लहंगों पर काफी हैवी सीक्विन वर्क किया गए है। साथ में, मैचिंग हाल्टर नेक ब्लाउज पहना हुआ है। जबकि दुपट्टा नेट का है जिसपर शिमरी बॉर्डर लगा हुआ है। और दुपट्टे का कलर लहंगे से लाइट है। इस लहंगे के संग आप बालों को हाफ कर्ल करके रखें और मेकअप को न्यूड टच दें।

ashnoor kaur indian look

नेट का लहंगा

अशनूर ग्रे कलर के प्लेन नेट लहंगे और हैवी वर्क नूडल स्ट्रैप चोली में काफी जंच रही हैं। उनका यह लुक काफी ग्लैमरस लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स को ऐसे लहंगे काफी पसंद आते हैं। अशनूर का लहंगा और दुपट्टा प्लेन है। जबकि चोली लांग होने के साथ काफी हैवी वर्क की है। इस लहंगे के संग आप स्टोन चोकर और लांग इयररिंग्स पहनें। हेयर स्टाइल को आप फंकी बन लुक में रख सकती हैं। वहीं इस लहंगे के संग मेकअप ग्लॉसी अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: वार्डरोब को करना है अपडेट तो एक बार देखें टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर के यह लुक्स

ashnoor kaur shows

फ्लोरल प्रिंट लहंगा

संगीत नाइट में पहनने के लिए आप अशनूर के जैसा फ्लोरल प्रिंट ब्लैक लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे में आपका लुक सबसे डिफरेंट नजर आएगा। ऐसे फ्लोरल लहंगे काफी यूनिक लगते हैं। इनके संग आप सिल्वर नेकलेस पहनें। हाथों में सिल्वर चूड़ियां और कानों में झुमकी पेयर करें। इस फ्लोरल प्रिंट लहंगे का दुपट्टा केवल बॉर्डर का है। इस ब्लैक लहंगे के संग आप मिनिमल मेकअप रखें। इस तरह के लहंगे आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। 

ये भी पढ़ें: अपने लुक को करना है स्पाइसअप तो अशनूर कौर की तरह पहनें एसेसरीज

ashnoor kaur BB 19 FAME

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram/ashnoor kaur

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।