ईशा अंबानी-आकाश अंबानी की वजह से मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर आदमी

मुकेश अंबानी के बच्‍चों ईशा अंबानी-आकाश अंबानी ने फिर उन्‍हें एशिया का सबसे अमीर आदमी बना दिया है। जानें कैसे। 
Updated:- 2020-04-27, 16:30 IST
salary nita ambani

कोविड-19 संक्रमण के फैलने से पूरा देश लॉकडाउन है। इस संक्रमण से निपटने के लिए आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक को अपने घर में बंद होकर रहना पड़ रहा है। ऐसे में न तो कोई बिजनेस चल रहा है और न ही कोई ऑफिस खुला है। इस स्थिति में देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी जो लॉकडाउन से पहले तक एशिया के भी सबसे अमीर आदमियों की लिस्‍ट में टॉप पर थे। वह बिजनेस ठप होने और कंपनी शेयर्स के कमजोर होने के कारण उस लिस्‍ट से बाहर हो गए थे। मगर, एक बार फिर मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। 

दरअसल, लॉकडाउन के होते हुए भी रिलायंस जियो ने फेसबुक के साथ 43574 करोड़ रुपए की डील की है। फेसबुक ने रिलायंस इंडस्‍ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्‍लेटफॉर्म्‍स लिमिटेड में करोड़ों रुपए का निवेश किया है।

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के बारे में ये 5 रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप

mukesh ambani salary

इस निवेश के साथ ही मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। इतना ही नहीं इस डील के बाद से रिलायंस के शेयर्स भी मजबूत हो गए हैं। आपको बता दें कि इस डील को अंजाम देने में ईशा अंबानी और आकाश अंबानी का हाथ हैं। रिलायंस जीयो प्‍लेटफॉर्म्‍स का सारा काम आकाश और ईशा ही देखते हैं। ऐसे में इस डील को सफलतापूर्वक पूरा करने में इन्‍हीं दोनों की मेहनत है। नीता अंबानी के बैग कलैक्‍शन में मौजूद हैं ये 7 महंगे बैग्‍स, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

इसे जरूर पढ़ें: Car Collection: नीता अंबानी -मुकेश अंबानी के गैराज में मौजूद हैं 3 करोड़ से 8 करोड़ रुपए तक की ये 8 लग्‍जरी कार्स

net worth nita ambani

आपको बता दें कि ईशा अंबानी और आकाश अंबानी दोनों ही इस प्रोजेक्‍ट पर 14 महीनों से काम कर रहे थे। इस प्रोजेक्‍ट का नाम 'रेडवुड' रखा गया था। रेडवुड इसलिए क्‍योंकि कैलिफार्निया में रेडवुड के बहुत सारे पेड़ हैं और फेसबुक का मुख्‍यालय भी वही हैं। ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की यह डील जब अंतिम दौर में पहुंच थी तब ही लॉकडाउन हो गया था।

 

मगर, ईशा और आकाश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा इस प्रोजेक्‍ट को पूरा किया और आज अपने पिता को एक बार फिर से एशिया का सबसे अमीर आदमी होने का सम्‍मान हासिल करवा दिया। नीता अंबानी क्‍या सच में इस्‍तेमाल करती हैं 315 करोड़ रुपए का मोबाइल? जानें सच

 

गौरतलब है, Hurun Report के मुताबिक इस वर्ष जनवरी तक मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 67 बिलियन डॉलर थी। वह एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन थे। मगर कोविड-19 के कारण मुकेश अंबानी की नेट वर्थ गिर कर 39 बिलियन डॉलर ही रह गई। वहीं जैक मा ग्रुप रिलायंस ग्रुप से आगे आ गया। लेकिन फेसबुक के साथ डील मिक्‍स होने के साथ ही मुकेश अंबानी की नेट वर्थ 60 बिलियन डॉलर हो गई है। नीता अंबानी ने अपने बच्‍चों को इस तरह सिखाया पैसे की कद्र करना, 5 रुपए ही देती थीं पॉकेट मनी

Image Credit: nitaambani9/instahram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।