इरफान खान ने परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ी है, जानिए

आज हम आपको इरफान खान की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन्‍होंने अपने बेटों बाबिल और अयान और पत्नी सुतापा सिकंदर के लिए छोड़ी है।
Updated:- 2020-05-05, 13:50 IST
irrfan khan and wife main

बीते बुधवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया। इरफान खान ने मुंबई स्थित कोकिलाबेन हॉस्पिटल में आखिरी सांसें ली थी। मृत्‍यु के समय इरफान खान की उम्र 53 साल थी। उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन का कैंसर था और इलाज के कारण वह करीब डेढ साल लंदन में भी रहे थे। इरफान खान की मौत की खबर सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। बीते बुधवार को कोलन इंफेक्शन के बढ़ने के बाद फैमिली के लोगों उन्‍हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। लेकिन वह जिंदगी की जंग हार बैठे। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मृत्‍यु से सभी को गहरा झटका लगा है। उनकी मृत्यु के बाद, राजनीतिक और अन्य लोगों ने भी बॉलीवुड जगत के साथ शोक व्यक्त किया है। इरफान खान के दो बेटे हैं बाबिल और अयान और उनकी पत्नी सुतापा सिकंदर। आज हम आपको उस संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके मालिक इरफान खान थे। 

खबरों के मुताबिक, इरफान खान लगभग 321 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। इरफान खान, जिन्होंने थिएटर की दुनिया से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था, उन्‍होंने फिल्में और विज्ञापनों में भी काम किया था। अभिनय की फीस के अलावा, इरफान खान अपनी फिल्मों के मुनाफे में हिस्सा लेते थे।  इरफान खान का मुंबई में एक आलीशान घर है। इसके अलावा इरफान खान का जुहू में एक फ्लैट भी है इरफान खान की गिनती बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में की जाती थी।

इसे जरूर पढ़ें: अपने किरदारों को जीवंत कर देने वाले करिश्माई एक्टर इरफान खान का फिल्मी सफर कैसा रहा, जानिए

irrfan khan INSIDE

इरफान खान एक दिग्गज अभिनेता थे। जिन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा था। इसलिए इरफान खान एक फिल्म के लिए लगभग 15 करोड़ लेते थे। इसके अलावा वो किसी इवेंट का हिस्सा बनने के लिए और विज्ञापनों के लिए अच्छी रकम मिलती थी। कहा जाता है कि वह एक विज्ञापन के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये लेते थे। इरफान खान ने भी 110 करोड़ रुपये का निजी निवेश किया था। 

 

लग्जरी कारों के फैंन इरफान खान के पास टोयोटा सेलिका, बीएमडब्ल्यू, मासेराती क्वाट्रोपोर्ट और एक ऑडी कार है, जिनकी कुल लागत 3 से 5 करोड़ रुपये है। इरफान खान ने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में भूमिका निभाते हुए सामाजिक कार्यों के लिए भी काफी सहयोग किया। 

irrfan khan INSIDE

गौरतलब है कि इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर था। इरफान को मार्च 2018 में उनकी बीमारी का पता चला था। उन्होंने लंदन में भी अपना इलाज कराया। अप्रैल 2019 में भारत लौटने के बाद, इरफान ने फिल्म 'इंग्लिश मीडियम' के लिए शूटिंग की। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले इरफान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र थे। छोटे पर्दे पर उन्होंने 'भारत एक खोज' में भी काम किया। वह फिर फिल्मों में नजर आए। 'मकबूल', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'द लंच बॉक्स', 'पिकू', 'हिंदी मीडियम', 'हस्ता', 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों ने उन्हें एक अलग स्थान दिलाया।

इसे जरूर पढ़ें: इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदार ने 35 वर्षों के साथ के बारे में खोलें कुछ राज, जानिए

 

काम के बारे में बात करें तो उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इरफान हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजा चुके थे। फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'द नेमसेक' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में इरफान खान की एक्टिंग का करिश्मा दिखा था। इसके अलावा भी एक्टर ने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म इंग्लिश मीडियम में देखा गया था। लेकिन अब जब वो इस दुनिया में नहीं है तो अपने पीछे परिवार के लिए जिंदगी की अच्‍छी कमाई छोड़ गए है। 

Image Credit: Instagram.com & twitter.com  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।