Indian Government Planning To Make Rule to Limit Use of AC: जून का महीना शुरू हो चुका है। दिल्ली, यूपी और हरियाणा जैसे राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। लू के थपेड़ों से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते हर साल तापमान में वृद्धि हो रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बहुत ज्यादा हीट पैदा होती है। एसी घर को तो खूब ठंडा रखता है, लेकिन इससे बाहर का तापमान बहुत बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में घोषणा की है कि देश में एसी तापमान की सीमा तय की जाएगी। इस नियम के बनने के बाद लोग अधिकतम सीमा 28 डिग्री और 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे एसी यूज नहीं कर पाएंगे।
भारत ऐसा अकेला देश नहीं है, जो एसी की लिमिट तय करने जा रहा है। इससे पहले भी कई देशों में यह फैसला लिया जा चुका है। बहुत से ऐसे देश हैं, जिनमें एसी चलाने को लेकर सख्त नियम बनाए गए हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानें, किन देशों में एसी चलाने की लिमिट तय हो रखी है?
जापान में एसी स्टैंडर्डाइजेशन
जापान जैसे एडवांस देशों में बहुत पहले से एसी स्टैंडर्डाइजेशन लागू है। जापान में एसी स्टैंडर्डाइजेशन 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तय किया गया है।
अमेरिका में एसी टेंपरेचर के नियम
इस लिस्ट में अमेरिका जैसे विकसित देश भी शामिल हैं। आपको जानकर शायद हैरत हो, लेकिन अमेरिका में एसी का स्टैंडर्ड टेंपरेचर 21 से 24 डिग्री है। इससे कम या इससे ज्यादा टेंपरेचर पर एसी चलाना सख्त मना है।
इटली में एसी टेंपरेचर की लिमिट
इटली में भी एसी चलाने को लेकर सख्त नियम तय हैं। इटली जैसे देश में आप एसी को केवल 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच ही चला सकते हैं। लगभग सभी देशों में बढ़ती बिजली की खपत और ग्लोबल वॉर्मिंग को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।
भारत में एसी की लिमिट पर विचार
भारत में एसी की लिमिट फिलहाल 16 डिग्री सेल्सियस तक है। इसकी वजह से लोग ऑफिस और घरों में शॉल तक ओढ़ने पर मजबूर हो जाते हैं। इन्हीं बातों का ध्यान में रखकर अब भारत में एसी की लिमिट 20 डिग्री तय करने की तैयार चल रही है। इसे 28 डिग्री तक बढ़ाया जा सकेगा। इससे वातावरण को नुकसान कम होगा और बिजली की खपत भी कम होगी।
यह भी देखें- घर को ठंडा रखने के लिए 16 डिग्री नहीं बल्कि AC का यह टेंपरेचर है सही, ओवरहीट होने की भी नहीं होगी समस्या
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों