Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    मेल डोमिनेटेड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली आकांक्षा भार्गव बन सकती हैं आपके लिए प्रेरणा

    HZ Womenpreneur अवॉर्ड फंक्शन में आकांक्षा भार्गव को वुमन सीईओ ऑफ द इयर उपाधि से नवाज़ा गया। जानिए उनके बारे में जिन्होंने लोगों के रिलोकेशन को बनाया है आसान। 
    author-profile
    Updated at - 2023-03-07,11:46 IST
    Next
    Article
    akanksha bhargava pmr

    ऐसे कई प्रोफेशन हैं जिन्हें सिर्फ पुरुषों के लिए समझा जाता है। ऐसा माना जाता है कि महिलाएं इन प्रोफेशन्स में कुछ नहीं कर सकती हैं। पर कई बार हमारे सामने ऐसी मिसाल आती है जो हमें इसका उल्टा सोचने पर मजबूर कर दे। ऐसी ही एक महिला हैं आकांक्षा भार्गव जिन्हें HZ Womenpreneur CEO Of The Year अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। आकांक्षा ने पैकर्स, मूवर्स और रिलोकेशन बिजनेस में अपना नाम कमाया है और वो PMR कंपनी की सीईओ हैं। 

    आकांक्षा का मानना है कि दुनिया के सभी सेक्टर्स की तरह मोबिलिटी सेक्टर को भी एक महिला की जरूरत थी। यही कारण है कि आकांक्षा ने अपने पिता की कंपनी का जिम्मा संभाला और उसे आज नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। 

    हरजिंदगी की तरफ से आकांक्षा को मिला अवार्ड

    हरजिंदगी ने 23 फरवरी को ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया है जिन्होंने अपनी मेहनत से नई ऊंचाइयों को छुआ। इन महिलाओं के लिए मुश्किलें सिर्फ आगे बढ़ने की एक सीढ़ी रही हैं। आकांक्षा भी उन्हीं जिंदादिल महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने अपनी एक्सिलेंस जाहिर की है। 

    akansha bhargava pm relocations

    इसे जरूर पढ़ें- Hz Exclusive: ट्रैवल इंडस्ट्री को एक नई उड़ान देने वाली अंकिता सेठ की बेमिसाल जर्नी 

    आकांक्षा ने PM रिलोकेशन्स को दी एक नई पहचान

    आकांक्षा फिल्हाल पीएम रिलोकेशन्स के सीईओ के पद पर हैं। ये इंडस्ट्री हमेशा से ही मेल डोमिनेटेड रही है और जब आकांक्षा के पिता ने इस कंपनी की शुरुआत की थी तब से ही आकांक्षा इसे आगे बढ़ाने का सपना देखती थीं। वो अपने पिता को काम करते देख बड़ी हुई हैं। 

    आकांक्षा ने हरजिंदगी से बातचीत में बताया कि उन्होंने अपनी सोच और मल्टीटास्किंग के बल पर खुद को आगे बढ़ाया है। आकांक्षा ने इंटरव्यू के दौरान बताया, "शुरुआती दौर में मुझे एक अंडरडॉग समझा जाता था। लोग समझते थे कि मुझमें क्षमता की कमी है। हालांकि, सेक्टर की डिमांड को पूरा करने के लिए मेरे अंदर जज्बा था। मुझे 16 साल लगे इस मुकाम तक पहुंचने के लिए।" 

    pmr akansha bhargava

    आकांक्षा का लीडरशिप मंत्र 

    आकांक्षा के मुताबिक समय कभी भी हमारा धैर्य, इच्छाशक्ति और हमारे सपने नहीं छीन सकता है। समय हमें तोड़ सकता है, लेकिन हमें रोक नहीं सकता है। 

    आज के दौर में आकांक्षा भार्गव को रिलोकेशन सर्विस क्वीन ऑफ इंडिया माना जाता है। उनकी लीडरशिप के तहत उन्होंने 2020 में 54 करोड़ का टर्नओवर पूरा किया था। 2021 में ये बढ़कर 134 करोड़ हो गया और 2022 में उनकी कंपनी ने आसमान छू लिया।  

    इसे जरूर पढ़ें- वजन कम करना हो या बढ़ाना हो Sidha Saji का कस्टमाइज्ड भोजन लोगों को दे रहा राहत 

    आकांक्षा को मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स 

    आकांक्षा को 2020 में व्हाइट पेज इंटरनेशनल की तरफ से  "India's Most Inspirational Leaders" का अवॉर्ड मिल चुका है। 2020 में ही उन्हें  "The Extraordinaire - Powerful Women Achiever" से सम्मानित किया गया था। आकांक्षा का नाम कई बिजनेस मैगजीन्स में आ चुका है।  

    अब आकांक्षा ने अपनी कंपनी को एक छोटे से परिवार से बढ़ाकर 700 लोगों के बड़े परिवार में तब्दील कर दिया है। वो नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल मूविंग में भी लोगों की मदद करती हैं। आकांक्षा का सपना है कि वो अपनी कंपनी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।  

    हमारी तरफ से आकांक्षा को आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं।

     

    अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi