फटे-पुराने कपड़ों को फेंके नहीं, घर सजाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

How to Reuse Old Clothes: आजकल कोई भी कपड़ा खरीदना हो उसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। यही कारण है कि फटे और पुराने कपड़ों को फेंकते वक्त लोगों को बहुत दुख होता है। पुराने कपड़ों का फेंकना गलत भी है, क्योंकि आप उन्हें घर के अलग-अलग कामों के लिए यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप पुराने कपड़ों से घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
पुराने कपड़ों से बनाएं शोपीस

- घर पर मौजूद पुराने कपड़ों से आप शोपीस तैयार कर सकते हैं। शोपीस बनाने के लिए आपको चाहिए एक खाली बोतल। बोतल को ऊपर से काट दें, ताकी उसका मुंह बड़ा हो जाए।
- अब बोतल को किसी कपड़े से कवर करें और अलग-अलग रंग के कपड़ों को काटकर फूल जैसे डिजाइन बनाकर बोतल पर लगाएं। आप बोतल पर घर में मौजूद एक्स्ट्रा बटन और स्टोन भी लगा सकते हैं। इस डेकोरेटेड बोतल को आप फ्लावर पॉट या पेन स्टैंड की तरह यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स
खराब कपड़ों से बनाएं कुशन कवर
खराब कपड़ों से आप कुशन कवर भी बना सकते हैं। जैसे शर्ट और लांग सकर्ट को बराबर काट कर और चारों तरफ से सिलकर आप कुशन का कवर तैयार कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास कुशन कवर है, तो आप शर्ट के बटन आदी लगाकर कुशन के कवर को सजा सकते हैं।
पुराने कपड़ों से बनाएं वॉशिंग मशीन का कवर

घर में रखी वॉशिंग मशीन अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप पुराने कपड़ों से वॉशिंग मशीन कवर बना सकते हैं। वाशिंग मशीन का कवर चूहों की समस्या से भी वॉशिंग मशीन को सुरक्षित रखता है।
पुराने कपड़ों से दरवाजों को सजाएं
इन सभी टिप्स के अलावा आप घर के दरवाजों के हैंडल को खास लुक देने के लिए भी पुराने कपड़ों को यूज कर सकते हैं। हैंडल का कवर बनाने से दरवाजा साफ भी रहेगा और थोड़ा अलग भी दिखेगा।
इसे भी पढ़ेंः अखबार की मदद से आप कर सकते हैं ढेर सारे काम, जानें कैसे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik, HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।