herzindagi
tips to reuse old bowls

घर में बेकार पड़ी कटोरी को ऐसे करें रियूज

Reuse Tips: बेकार पड़ी कटोरी को कई अलग तरीकों से रियूज किया जा सकता है। ऐसे में आप इसे फेंकने की जगह इसे कुछ खास चीजों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं आप। 
Editorial
Updated:- 2024-01-08, 18:31 IST

How to Reuse Old Bowls: घर में कोई भी सामान खराब नहीं होता है। किसी भी चीज को आप चाहे तो रियूज करके उसका दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके घर में भी बेकार पड़ी कटोरी हैं तो आप इसका इस्तेमाल कुछ खास चीजें बना सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पुराने बेकार पड़ी कटोरी को दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। 

बाउल को बनाएं पेन स्टैंड

maxresdefault

बाउल का इस्तेमाल आप पेन स्टैंड के तौर पर भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने बाउल को स्टोन की मदद से सजाना चाहिए। इसके बाद आप इसे स्टडी टेबल पर रख सकती हैं। यह देखने में काफी अट्रैक्टिव और खूबसूरत लगते हैं। 

बाउल को काफी मग बनाएं

बाउल को आप चाहे तो काफी मग के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने फेवरेट कलर की मदद से बाउल को डिजाइन बना सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। चीनी मिट्टी वाली बाउल पर आपको डिजाइन बनाने की भी जरूरत नहीं हैं। 

एक्वेरियम बनाएं

fish

कांच की कटोरी है तो इसे फेकने की जगह आप इसकी मदद से एक छोटी सी एक्वेरियम भी बना सकती हैं। इसमें आप चाहे तो 2 छोटी मछली भी रख सकती हैं। अगर आप छोटी एक्वेरियम बाजार से खरीदने जाते हैं तो आपको 500 से 1000 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि अगर आपके पास बड़ी कांच की कटोरी है तो इसमें एक लाइट लगाएं और पानी डालें आपके छोटा क्यूट एक्वेरियम बनकर तैयार हो गया है। इसमें आप मछली रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

कैंडल स्टैंड बनाए

candle stand

आप कैंडल को रखने के लिए भी कांच की बाउल का इस्तेमाल कर सकती हैं आप। कांच की बाउल में आपको अपनी पसंद का फूल रखना है और इसमें एक छोटी कैंडल को रखना है। अब आप इसे रात के समय अपने कमरे में या फिर डाइनिंग टेबल पर ऱख सकती हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Reuse Idea: एक्सपायर्ड दवाइयां भी हैं काम की, फेंकने के बजाए ऐसे करें रियूज

यह विडियो भी देखें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

 

Image Credit - Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।