herzindagi
how to repair holes in curtains in hindi

खूबसूरत पर्दे में हो गए हैं छेद तो इन ट्रिक्स से करें रफू

अगर आपके नए पर्दे पर कट लग गया है, तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-01-02, 20:28 IST

घर सजावट की सबसे ज़रूरी चीज़ों में बेडशीट्स, कुशन, पर्दे आदि शामिल होते हैं। हालांकि, जब भी हम होम डेकोर की बात करते हैं तो पर्दों को ज़रूर शामिल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये घर को और ज़्यादा खूबसूरत बनाते हैं। साथ ही, हमारे घर और सामान को धूल मिट्टी से बचाने और साफ रखने का भी काम करते हैं। आजकल बाजार में कई कलर, शेप्स व डिजाइन के थर्मल पर्दे आपको मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार पर्दे खरीद सकती हैं।

हालांकि, बच्चे वाले घर में महंगे पर्दे फटने और कटने का डर अधिक होता है। अगर पर्दे में कोई होल हो जाए तो पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता है। हां, यह बात अलग है कि पर्दे के फटने या उनमें छेद होने पर उन्हें रफू कराया जा सकता है। मगर इसमें पैसे भी बहुत अधिक खर्च हो जाते हैं और एक निशान भी रह जाता है। ऐसे में जाहिर है, आपको बहुत दुख होता होगा।

मगर आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसे अपना कर आप घर पर ही बिना सुई-धागे और सिलाई मशीन के ही फटे हुए पर्दे को रफू कर सकती हैं।

मल्टी कपड़े का करें इस्तेमाल

how to use rivil tap

आप अपने फटे पर्दे को मल्टी कपड़े से डेकोरेट कर सकती हैं जैसे- अगर आपका पर्दा सफेद कलर का है, तो आप फटी जगह पर दूसरे कलर का कपड़ा लग सकती हैं। ऐसा करने से न सिर्फ पर्दे खूबसूरत लगेंगे बल्कि छेद छुप भी जाएगा। इस हैक को अपनाने के लिए आपको बहुत कम टाइम लगेगा और आपके अधिक पैसे भी नहीं खर्च होंगे।

बस आपको मल्टी कपड़े को खरीदने की जरूरत होगी, जो आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। आप इसका इस्तेमाल प्रिंटेड या फिर सिंपल पर्देपर कर ट्राई कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-बिना धोएं भी नए जैसे नजर आ सकते हैं परदे, जानिए कैसे

रिविल सिविल टेप आएगा काम

आप पर्दे को रफू करने के लिए रिविल सिविल टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि रिविल सिविल टेप' एक सफेद रंग का बहुत ही पतला टेप होता है। इसे डबल साइड टेप, फैब्रिक फ्यूजिंग टेप और फैब्रिक टेप भी कहा जाता है।

आपको मार्केट में यह टेप लगभग 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक में मिल जाएगा। यह टेप सफेद रंग का ही आता है और इसमें एक प्रकार का अडेसिव लगा होता है, जिससे पर्दे के पीछे आसानी से चिपकाया जा सकता है।

रफू करें

how to repair curtians

पर्दे को ठीक करने के लिए रफू भी किया जा सकता है। रफू करने के बाद आपका कट भी बंद हो जाएगा और पर्दे का लुक भी खराब नहीं होगा। आप कट वाले हिस्से पर पर्दे के कलर के धागे की सहायता से रफू कर सकती हैं।

रफू मशीन की मदद से या फिर हाथ की मदद से किया जा सकता है। इसके लिए बस कट को दोनों सिरों को मिलाएं और सिलाई कर दें। मगर हमें सिलाई थोड़ी ढीली रखनी है ताकि रफू अजीब न लगे।

इसे ज़रूर पढ़ें-पर्दों पर लग गए हैं दाग तो साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ऐसे करें पर्दे साफ

आप पर्दे को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमालकर सकती हैं। इससे पर्दों के बीच जमी गंदगी बाहर निकल जाएगी और आपको ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा। इस टिप को अपनाने के लिए सबसे पहले पर्दे का खोल लें और वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें। मगर आपको हल्का वैक्यूम चलाना है वर्ना पर्दा फटने का डर ज्यादा रहेगा।

उम्मीद है कि पर्दे को रफू करने के लिए ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।