टॉयलेट सीट पर लगे दाग को निकालने के लिए किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

साफ-सुथरा और स्वच्छ बाथरूम न केवल आपकी सेहत के लिए जरूरी है, बल्कि यह आपके घर की साफ-सफाई को भी बनाए रहता है। हालांकि, टॉयलेट सीट पर दाग लगना एक आम समस्या है हालांकि इसका समाधान सही समय पर ना किया जाएं तो यह आपके टॉयलेट सीट को और भी गंदा कर सकता है। साथ ही बैक्टीरिया का कारण भी बन सकता हैं। इन दागों को हटाने के लिए आपको महंगे केमिकल्स का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। आप किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से अपने टॉयलेट सीट को चमकदार बना सकते हैं।
सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट
सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट भी टॉयलेट सीट पर लगे दाग को निकालने के लिए काफी कारगार तरीका है। ऐसे में आप चाहे तो सिरका और बेकिंग सोडा का पेस्ट भी तैयार कर सकती है। इसके बाद इसे टॉयलेट सीट पर लगाएं।
उपयोग का तरीका
- बेकिंग सोडा और सिरका को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को सीधे दागों पर लगाएं।
- इसे 15-20 मिनट तक छोड़ दें ताकि यह दागों पर अपना असर दिखा सके।
- इसके बाद ब्रश या स्क्रब का उपयोग करके टॉयलेट सीट को साफ करें और पानी से धो लें।
बोरिक पाउडर और पानी सोडा
बोरिक पाउडर और पानी की मदद से भी आप चाहे तो अपने टॉयलेट सीट पर लगे दाग को निकाल सकती है। बोरिक पाउडर को किचन में इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप इसकी मदद से टॉयलेट सीट की भी सफाई कर सकती है।
इसे भी पढ़ें : Kitchen Hacks: बेकिंग सोडा से चुटकियों में निपटाएं किचन से जुड़े ये काम
उपयोग का तरीका
- बोरिक पाउडर, सोडा को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को टॉयलेट सीट पर दागों पर लगाएं।
- इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब एक ब्रश का उपयोग करके दागों को साफ करें और पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें : बेकिंग सोडा के ऐसे इस्तेमाल के बारे में नहीं जानती होंगी आप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।