गेंदे के फूल से आप भी बना सकते हैं नेचुरल होममेड साबुन, जानें कैसे

Homemade Soap: साबुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल आप और हम हर रोज नहाने या फिर मुंह-हाथ साफ करने के लिए करते हैं। मार्केट में एक नहीं बल्कि कई तरह के साबुन मिलते हैं, लेकिन कई बार मार्केट से ख़रीदा हुआ साबुन स्किन के लिए मुश्किलें खड़ा कर देता है। इसलिए कई ऐसे लोग होते हैं जो घर पर ही साबुन बनाकर रोजाना इस्तेमाल करते हैं।
अगर आप भी मार्केट से साबुन नहीं खरीदना चाहते हैं और नेचुरल साबुन बनाना चाहते हैं तो फिर आपको अब मार्केट जाने की ज़रूरत नहीं है।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से घर गेंदे के फूल से नेचुरल साबुन बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
गेंदे का फूल ही क्यों?
गेंदा का फूल एक ऐसा फूल जिसे कई लोग बेहद ही पसंद करते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में कई लोग इसे गार्डन में लगाना पसंद करते हैं। गेंदे के फूल को ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस फूल में मौजूद पोषक तत्व कई रूप से त्वचा को सुरक्षित रखने का काम करते हैं।
गेंदे के फूल से साबुन बनाने के लिए सामग्री
- गेंदे का फूल-8-10
- एलोवेरा जेल-2 कप
- गुलाब जल-1 चम्मच
- हल्दी-1 चुटकी
- लैवेंडर ऑयल-1/2 चम्मच
- सिलिकॉन मोल्ड
- साबुन बेस
इसे भी पढ़ें:दूध और गुलाब से बनाएं यह होममेड नेचुरल साबुन, त्वचा दमकती रहेगी
साबुन बनाने का तरीका
- गेंदे के फूल से साबुन बनाना बहुत आसान है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- साबुन बनाने के लिए सबसे पहले गेंदा फूल के पत्तों को अलग करके अच्छे से साफ कर लें।
- अब पत्तों को मिक्सर में डालें। मिक्सर में एक कप पानी को डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इधर एक पैन को गर्म करें और उसमें सिलिकॉन मोल्ड, फूल का पेस्ट, हल्दी और एलोवेरा जेल को डालकर कुछ देर गर्म कर लें।
- 2 मिनट बाद गैस को बंद कर लें। अब इसमें लैवेंडर ऑयल और गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को साबुन बेस में डालकर बराबर कर लें और फ्रिज में रखकर लगभग 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें:घर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन, जानें कैसे
साबुन के फायदे
- घर पर तैयार यह साबुन कई रूप से आपके लिए सही हो सकता है। जैसे- इसमें इस्तेमाल होने अलावा एलोवेरा जेल त्वचा को कई रूप से सुरक्षित रखता है।
- साबुन में इस्तेमाल होने वाला हल्दी भी खुजली आदि की समस्या से दूर रखने में हेल्प करता है।
- गुलाब जल चेहरे को फ्रेशरखने में भी काम करता है।
- इसके अलावा साबुन में इस्तेमाल होने वाला लैवेंडर ऑयल से शरीर सुगंधित रहती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।