दूध और गुलाब से बनाएं यह होममेड नेचुरल साबुन, त्वचा दमकती रहेगी

इस लेख को पढ़ने के बाद दूध और गुलाब से आप आसानी से नेचुरल साबुन बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।  
Updated:- 2022-09-06, 17:04 IST
image

How to Make Soap at Home: आजकल मार्केट में एक नहीं बल्कि कई तरह के साबुन मिलते हैं। कई साबुन खुशबूदार होते हैं तो कई साबुन त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं लेकिन, क्या आपको मालूम है कि आप घर पर भी नेचुरल साबुन बना सकते हैं?  

जी हां, कुछ देर की मेहनत में आप घर पर ही नेचुरल साबुन बना सकते हैं। इससे न ही आपको केमिकल का डर रहेगा और न ही अधिक खर्च करना पड़ेगा।

इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप मिल्क और गुलाब के पत्तों से एक खुशबूदार साबुन बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

दूध और गुलाब के पत्ते 

homemade rose milk soap

दूध और गुलाब ये दोनों ऐसी चीज है जिनका इस्तेमाल खूबसूरती के लिए खूब किया जाता है। खासकर महिलाएं इन दोनों चीजों का बहुत इस्तेमाल करती हैं। इनके इस्तेमाल से न सिर्फ चेहरा बल्कि शरीर का अंग त्वचा भी दमकता रहता है।

साबुन बनाने के लिए सामग्री 

  • दूध-2 कप
  • गुलाब के पत्ते-2 कप 
  • एलोवेरा जेल- 200 ग्राम 
  • हल्दी-1 चुटकी 
  • सिलिकॉन साबुन मोल्ड
  • सोप बेस
  • गुलाब जल-1 चम्मच 

इसे भी पढ़ें: लैवेंडर के फूल से चंद मिनटों में बना सकते हैं साबुन, जानिए कैसे

 

बनाने का तरीका 

tips to make homemade rose milk soap

  • साबुन बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब के पत्तों को अच्छे से साफ कर लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाएं।
  • इसके बाद गुलाब के पत्ते, दूध, एलोवेरा जेल और हल्दी को मिक्सर में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इधर एक पैन को गर्म करें। अब इस पैन में साबुन के मिश्रण को डालकर 2 मिनट के गर्म कर लें।
  • अब इसमें गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और मिश्रण को सोप बेस में डालकर फ़िज़ में रख दें।
  • लगभग 4-5 घंटे फ्रिज में रखने के बाद इसे आप नहाने या त्वचा की सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

साबुन के फायदे 

homemade rose milk soap in hindi

  • यह तो सभी जानते हैं कि एलोवेरा जेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से उपयोग करते हैं तो स्किन को यह कई चीजों से सुरक्षित रखता है। 
  • इसके अलावा गुलाब जल और मिल्क भी चेहरे की दमक को बरक़रार रखते हैं। इस साबुन में हल्दी का भी इस्तेमाल भी किया गया है और हल्दी के बारे में कहा जाता है कि हल्दी प्राकृतिक एंटीबायोटिक व एंटी सेप्टिक गुणों से भरपूर होता है। (घर में मौजूद इन चीजों से बनाया जा सकता है साबुन)
  • इसके अलावा गुलाब जल चेहरे को फ्रेश रखता है।

 

इसे भी पढ़ें: घर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए बनाएं ये 3 स्प्रे

इन बातों का भी रखें ध्यान 

rose milk soap

  • साबुन बनाने समय आपको कुछ बातों पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे- 
  • साबुन के लिए आप गुलाब के फ्रेश पत्तों का इस्तेमाल करें। 
  • इसके अलावा फ्रेश एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल करें।
  • पैन में मिश्रण को अधिक समय तक गर्म न करें।

नोट-यह लेख सिर्फ आपकी जानकारी को बढ़ाने के लिए है। इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।