Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:08 AM IST

Easy Hacks: एलोवेरा जेल को लम्बे समय तक स्टोर करने के आसान हैक्स

एलोवेरा जेल को अगर आप भी लम्बे समय के लिए घर में स्टोर करके रखना चाहती हैं, तो आपको इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए।
Updated:- 2021-05-14, 15:15 IST
image

प्रकृति ने इंसान को हेल्दी रहने के लिए कई तरह के फूल और पत्तियों के रूप में वरदान दिए हैं। इन्हीं में से एक है एलोवेरा जेल। लगभग हजारों वर्षों से हेल्थ और ब्यूटी के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल होते रहा है। इसमें मौजूद विटामिन-ए, बी-12, फोलिक एसिड आदि कई गुण हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि हजारों बीमारी को दूर करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल ही काफी है।

ऐसे में कई महिलाएं एलोवेरा जेल को कुछ दिनों तक के लिए स्टोर करके रखना चाहती हैं। लेकिन, सही से स्टोर करने के तरीके के बारे में मालूम नहीं होने के चलते कई महिलाएं हर रोज बाज़ार में खरीदने पहुंच जाती हैं। अगर आप भी घर पर ही एलोवेरा की पत्तियों से निकाले जेल को एक नहीं बल्कि, कई दिनों तक स्टोर करके रखना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर एलोवेरा जेल को स्टोर कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

शहद कर करें इस्तेमाल 

how to store aloe vera gel for long time inside

कुछ देर के लिए आप ज़रूर सोचेंगे कि एलोवेरा जेल को स्टोर करने के लिए शहद का क्या इस्तेमाल है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलोवेरा जेल में एक से दो चम्मच शहद मिलाकर रखा जाता है, तो एक नहीं बल्कि कई दिनों तक एलोवेरा जेल ख़राब नहीं होती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप किसी एयर टाईट डिब्बा को लीजिए। डिब्बा लेने के बाद एक चम्मच शहद डालें और इसके बाद एलोवेरा जेल डालें। जेल डालने के बाद फिर से एक चम्मच शहद डालें और डिब्बे को अच्छे से बंद करके फ्रिज या किसी ठंडी जगह रख दीजिए। इससे कई दिनों तक एलोवेरा जेल ख़राब नहीं होती है।

 

इसे भी पढ़ें: घर में 5 मिनट में बनाएं शुद्ध और ताजा एलोवेरा जैल और अनगिनत फायदे पाएं

नारियल तेल का उपयोग करें

how to store aloe vera gel for long time inside

जी हां, एक नहीं बल्कि कई हफ़्तों तक एलोवेरा जेल को सुरक्षित रखने रखने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से जेल ख़राब भी नहीं होता और फ्रेश भी रहता है। इसके लिए भी सबसे पहले एक एयर टाईट डिब्बा लीजिए। डिब्बा लेने के बाद उसमें एलोवेरा जेल को डालें और एक से आधा चम्मच नारियल तेल डालने के बाद तेल को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। मिक्स करने के बाद इसे फ्रिज में रख दीजिए। इससे आप कभी भी आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। (फूड स्टोर करने का भी होता है एक तरीका)

 

इसे भी पढ़ें: एलोवेरा का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर आ जाएगा निखार

इन बातों का रखें ध्यान 

how to store aloe vera gel for long time inside

  • ऐसा नहीं है कि एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकला और झट से डिब्बे में डाला और स्टोर कर लिया। इसे स्टोर करने से पहले आपको कई बातों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। सबसे पहले एलोवेरा जेल रखते समय अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए क्योंकि, हाथों पर लगी गंदगी जेल को ख़राब कर सकती हैं। 
  • कहा जाता है कि जब पत्ते को काटते हैं, तो उसमें से गाढ़ा पीला पदार्थ निकलता है, जिसके चलते बाद में जेल ख़राब हो जाती है। इसलिए पत्तों से जेल निकालने से पहले उसे काटकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद पत्तों से जेल निकाले और फिर डिब्बे में रखें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।