How to make Soap at Home in Hindi: इन नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से बनाएं होममेड सोप

आजकल होममेड चीजों का चलन काफी बढ़ गया है। लोग ज्यादातर चीजें घर पर ही बनाना पसंद कर रहे हैं। खासतौर से ब्यूटी प्रोडक्ट। घर पर चीजें बनाने का मुख्य कारण है इंटरनेट। आज के समय में हमें किसी भी चीज को बनाने के लिए उसकी प्रक्रिया से लेकर सामग्री तक सब कुछ इंटरनेट पर उपलब्ध है। हमें बस सर्च करने की जरूरत है और सब कुछ हमारे स्क्रीन पर आ जाता है।
आज इस लेख में हम आपको घर पर साबुन बनाने की विधि बताएंगे। आप साबुन बनाना सीखने के बाद होममेड सोप सेलिंग का बिजनेस भी स्टार्ट कर सकते हैं। बस आपको इसके इंग्रीडिएंट्स और प्रोसेस के बारे में ठीक से जानकारी होनी चाहिए।

घर पर साबुन बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
होममेड सोप बनाने के लिए कोल्ड प्रोसेस, मेल्ट-पोर और हॉट प्रोसेस की आवश्यकता होगी। आप इसे मार्केट से खरीदने के अलावा, ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यह साबुन बनाने के लिए जरूरी सामग्री है।
1. सोप बेस
साबुन बनाने के लिए सोप बेस की आवश्यकता होगी। इसका इस्तेमाल करते वक्त सावधानी जरूर बरतें। आप चाहें तो प्लेन सोप बेस के अलावा फ्लेवर्ड सोप बेस का उपयोग कर सकते हैं- जैसे कोकोनट मिल्क, शिया बटर, एलोवेरा, नीम, गुलाब आदि।
इसे भी पढ़ें: 1 साबुन की टिकिया से हो सकते हैं घर के इतने सारे काम
2. एसेंशियल ऑयल
एसेंशियल ऑयल साबुन बनाने के प्रोसेस में जरूरी साम्रग्री है। इसका इस्तेमाल साबुन में खुशबू लाने के लिए किया जाता है। एसेंशियल ऑयल हमारे स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते है। आप घर पर साबुन (होममेड सोप) बनाने के लिए अपने पसंदीदा फ्लेवर जैसे लैवेंडर, गुलाब, नीम, लौंग, ऑरेंज एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. प्राकृतिक उत्पाद
प्राकृतिक उत्पाद यानी नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके साबुन के गुण को बढ़ाता है। साथ ही यह त्वचा के लिए भी काफी गुणकारी माना गया है। आप नेचुरल इंग्रीडिएंट्स में कॉफी, लेमन, लाइम, ऑरेंज पील, तुलसी का उपयोग कर सकते हैं।

साबुन बनाने की प्रक्रिया (How to make Soap at Home in Hindi)
- सोप बनाने के लिए सबसे पहले 50 ग्राम सोप बेस को टुकड़ों में काट कर पिघला लें।
- मेल्टेड सोप बेस में 4-5 बूंद एशेंशियल ऑयलडालें।
- अब इसमें अपनी पसंद के नेचुरल इंग्रीडिएंट्स मिलाएं।
- अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद सोप बेस को सिलिकॉन के सांचे में डालकर 8-10 घंटे के लिए छोड़ दें।
- आपका होममेड सोप तैयार है।
इसे भी पढ़ें:घर पर ऐसे बनाएं कपड़े धोने के लिए साबुन
आप इस विधि का पालन करते हुए घर पर आसानी से सोप तैयार कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको साबुन से संबंधित यह लेख जरूर पसंद आया होगा। अगर यह लेख आपको पसंद आया है तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। इस तरह के टिप्स और ट्रिक्स से संबंधित ब्लॉग पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।