Dry Flower Reuse: शादी-विवाह जन्मदिन या किसी खास मौके पर दिए गए फूलों को संजो कर रखते हैं। खासकर जब कोई खास शख्स फूलों का गुलदस्ता देता है, तो उसके साथ तमाम सारी खुशियां, फीलिंग्स जुड़ी होती हैं। अब ऐसे में हम फूलों को संभालकर रखते हैं। लेकिन जैसे-जैसे ही फूल मुरझाने लगते हैं, तो उन्हें फेंकने के बजाय कोई विकल्प नहीं रहता है। लेकिन आपको बता दें कि आप इन फूलों की मदद से रूम फ्रेशनर बना सकती हैं। जी हां, सूखे फूलों की मदद से। यह रूम फ्रेशनर न सिर्फ आपके कमरे को महकाएगा, बल्कि अपने खास के दिए हुए यादों को जिंदा रखेगा।
अगर आप अपनों को दिए फूलों को सूख ने के बाद भी फेंकने से बचाना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से रूम फ्रेशनर बना सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि किचन में मौजूद कुछ मसालों और सूखे फूलों से फ्रेशनर कैसे बना सकती हैं।
सूखे हुए गुलदस्ते से कैसे बना सकती हैं रूम फ्रेशनर?
जरूरी सामान
- गुलदस्ते में मौजूद सूखे फूलों (गुलाब, गेंदा, लैवेंडर आदि)
- 4-5 बूंदें कोई भी एसेंसियल ऑयल
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- साबुत लौंग
- कटोरी
- कपड़ा या छोटा जार
बनाने का तरीका
- सबसे पहले फूलों को अच्छी तरह सूखा लें।
- अब इन सूखे फूलों को एक बाउल में लें और उसमें दालचीनी पाउडर या लौंग मिलाएं।
- 4-5 बूंदें अपनी पसंद का एसेंसियल ऑयल की डालें।
- इस मिश्रण को किसी जार या खुले कटोरे में भर लें।
- इसके बाद इस पानी को छानकर स्प्रे बोतल में भरें।
- अब तैयार स्प्रे को कमरे को छिड़के।
कैसे बनाएंIncense Sticks?
अगर आपके पास किसी खास मौके पर मिले फूल सूख गए हैं और आप उन्हें यूं ही फेंकना नहीं चाहते, तो आप नेचुरल अगरबत्ती बना सकती हैं। चलिए जानिए यहां बनाने का तरीका
जरूरी सामग्री
- सूखे फूल
- पानी
- लकड़ी का बुरादा या चंदन पाउडर
- गोंद
बनाने का तरीका
- सबसे पहले सूखे फूलों को मिक्सर में ग्राइंड कर पाउडर बना लें।
- अब इसमें थोड़ा सा लकड़ी का बुरादा या चंदन पाउडर मिलाएं।
- इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा पानी और गोंद मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को रोल करते हुए स्टिक बनाएं।
- अब इन्हें 2-3 दिन तक सूखने के लिए रख दें।
इसे भी पढ़ें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों