मानसून में नमी की वजह से घर में आने लगी है अजीब सी बदबू? बालकनी में लगे इन पौधों से फ्री में बनाएं हर्बल रूम मिस्ट, महकने लगेगा कोना-कोना

मानसून के दिनों में अक्सर घर में से अजीब सी महक आने लगती है। उस महक को दूर करने के लिए आप अपने घर की बालकनी में लगे पौधों की मदद से फ्री में ही हर्बल रूम मिस्ट बना सकती हैं।
DIY natural room freshener

मानसून का मौसम हर किसी को काफी अच्छा लगता है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद जब मानसून का मौसम आता है तो तन और मन दोनों को काफी ठंडक मिलती है। ठंडी हवा, बारिश की बूंदें और मिट्टी की खुशबू, सब कुछ दिल को काफी सुकून पहुंचाती हैं। यूं तो यह मौसम हर किसी के मन को भाता है, लेकिन अक्सर आपके घर के लिए यह मौसम काफी परेशानी भरा हो सकता है। बारिश के दिनों में अक्सर घर में सीलन और अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में घर में रहना भी एक चैलेंजिंग टास्क हो जाता है।

अमूमन यह देखने में आता है कि इस स्मेल से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के केमिकल बेस्ड रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन बार-बार ऐसा करना आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकता है। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप खुद घर पर ही हर्बल रूम मिस्ट बनाकर इस्तेमाल करें। इन मिस्ट को आप अपनी बालकनी में मौजूद हर्ब्स की मदद से बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ आसान हर्ब्स की मदद से मिस्ट बनाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

हर्बल रूम मिस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

  • 8-10 तुलसी के पत्ते
  • 8-10 पुदीना के पत्ते
  • लेमनग्रास
  • 7-8 रोज़मेरी के फूल
  • 1 कप उबालकर ठंडा किया पानी
  • 1 छोटा चम्मच सेनेटाइजर या रबिंग अल्कोहल
  • कुछ बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

हर्बल रूम मिस्ट किस तरह बनाएं

  • सबसे पहले पौधों की पत्तियां तोड़कर धो लो।
  • अब एक कप पानी उबालो और गैस बंद कर दो। अब उसमें पत्तियां डालकर बर्तन को ढक दो। इसे आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दो।
  • अब जब पानी ठंडा हो जाए तो उसे छान लो।

herbal room mist

  • अब इसमें एक छोटा चम्मच रबिंग अल्कोहल मिक्स करें। इससे रूम मिस्ट की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।
  • तैयार मिक्सचर को किसी साफ स्प्रे बोतल में डाल दो। हर बार इस्तेमाल से पहले हल्का मिक्स करें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें 3-4 बूंद एसेंशियल ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं।

हर्बल रूम मिस्ट को कैसे इस्तेमाल करें

  • आप इसे अपने लिविंग रूम, पर्दों, कुशन्स या अलमारी में स्प्रे करो।
  • वहीं नमी वाले दिनों में बाथरूम के कोनों या बेडशीट पर भी छिड़को।
  • अगर आप चाहें तो इसे बालकनी या खिड़कियों पर भी छिड़क सकती हैं। अगर आपने रूम मिस्ट लेमनग्रास या पुदीना का इस्तेमाल किया है तो इससे मच्छर व कीड़े आदि दूर रहेंगे।

होममेड हर्बल रूम मिस्ट के क्या फायदे हैं?

  • मानसून के मौसम में अगर होममेड हर्बल रूम मिस्ट का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे कई फायदे मिलते हैं।
  • यह घर की सीलन और बदबू को दूर करता है।
  • तुलसी और रोज़मेरी की वजह से घर की हवा भी साफ होती है।

homemade room mist

  • इससे हमेशा घर महकता है, जिससे मूड अच्छा होता है।
  • चूंकि यह केमिकल फ्री है, इसलिए बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP