Homemade Soap: स्किन की कई परेशानियों को दूर करता है यह होममेड साबुन, बनाने का तरीका जानें

इस लेख में पढ़ने के बाद आप भी आसानी से घर पर नेचुरल साबुन बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?  
Updated:- 2022-10-04, 14:11 IST
how to make herbal soap at home

Herbal Soap: साबुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल नहाने के लिए हम और आप हर रोज करते हैं। सिर्फ नहाने ही नहीं बल्कि हाथ, मुंह और स्किन को साफ करने के लिए भी साबुन का ही इस्तेमाल करते हैं।

वैसे तो सभी लोग साबुन खरीदने के लिए मार्केट का ही रुख करते हैं। लेकिन कई बार मार्केट से ख़रीदा साबुन स्किन के लिए समस्या भी पौदा कर देता है। इसलिए कई लोग होममेड नेचुरल साबुन का ही इस्तेमाल करते हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से घर पर 'हर्बल साबुन' बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

साबुन बनाने के लिए सामग्री

inside

  • एलोवेरा जेल- 150 ग्राम
  • हल्दी-1 चुटकी
  • नींबू या संतरे का रस-1 चम्मच
  • शहद-1 चम्मच
  • गुलाब जल-1 चम्मच
  • शिया बटर-100 ग्राम
  • सोप बेस

इसे भी पढ़ें:फूलों के पत्तों से भी बना सकते हैं आप सुगंधित अगरबत्ती, जानिए कैसे

साबुन बनाने का तरीका

inside

  • सबसे पहले एक पैन में शिया बटर को डालकर मध्यम आंच पर हल्का मेल्ट कर लें।
  • इसके बाद इसमें शहद और हल्दी को डालकर अच्छे से मिला लें और 1 मिनट के लिए गर्म कर लें।
  • इधर एक अन्य बाउल में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और संतरे के रस को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को भी दूसरे मिश्रण के के साथ मिक्स करके 2 मिनट के लिए गर्म करें।
  • 2 मिनट बाद मिश्रण को साबुन के सांचे में डालकर बराबर कर लें।(लैवेंडर के फूल से साबुन बनाएं)
  • अब साबुन को लगभग 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

हर्बल साबुन का इस्तेमाल करने का तरीका

tips to make herbal soap

  • इस नेचुरल हर्बल साबुन का इस्तेमाल आप दिन में एक से दो बार सकते हैं।
  • इसके इस्तेमाल से हाथ, मुंह या फिर स्किन को साफ कर सकते हैं।
  • साबुन इस्तेमाल करने के बाद आप स्किन को नॉर्मल या गुनगुने पानी से साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:आर्टिफिशियल ग्रास कारपेट की सफाई के लिए बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स

हर्बल साबुन के फायदे क्या है?

  • यह तो हम सभी जानते हैं कि एलोवेरा स्किन के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसमें इस्तेमाल होने वाली चीज जैसे-हल्दी, स्किन की समस्या को दूर करता है।
  • गुलाब जल स्किन को फ्रेश और मुलायम करता है। इसके अलावा इसमें इस्तेमाल होने वाला शहद भी स्किन को कई परेशानियों से दूर रखता है।
  • इस हर्बल साबुन से आपको स्किन इन्फेक्शन या खुजली से भी राहत मिल सकती है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sutterstocks)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।