Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

लैवेंडर के फूल से चंद मिनटों में बना सकते हैं साबुन, जानिए कैसे

इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी आसानी से लैवेंडर फूल से नेचुरल साबुन बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
Updated:- 2022-06-23, 18:59 IST
image

साबुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल नहाने के लिए लगभग हर कोई करता है। सिर्फ नहाने के लिए ही नहीं बल्कि हाथ और मुंह आदि चीजों को साफ करने के लिए कई लोग साबुन का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो लगभग सभी लोग साबुन खरीदने के लिए बाज़ार का ही रुख करते हैं, लेकिन कई बार बाज़ार से ख़रीदा साबुन केमिकल युक्त भी होता और कई बार इससे स्किन की समस्या भी हो जाती है।

ऐसे में इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप आसानी से घर पर नेचुरल लैवेंडर साबुन बना सकते हैं। इस साबुन का इस्तेमाल आप नहाने से लेकर हाथ, मुंह आदि चीज साफ करने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

लैवेंडर का फूल

how to make lavender Inside

लैवेंडर फूल एक ऐसा फूल है जिसकी खुशबू लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। खासकर महिलाएं इस फूल की खुशबू को कुछ अधिक ही पसंद करती हैं। कई लोग तो गार्डन या घर को खुशबूदार बनाए रखने के लिए इसका पौधा भी लगाते हैं। कई लोग लैवेंडर ऑयल को भी कई चीजों के लिए उपयोग करते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए बनाएं ये 3 स्प्रे

साबुन बनाने के लिए सामग्री 

  • लैवेंडर फूल-1 कप 
  • एलोवेरा जेल- 2 कप 
  • लैवेंडर ऑयल-1 बूंद (ऑप्शनल)
  • गुलाब जल-1 चम्मच 
  • हल्दी-1 चुटकी 
  • सोप बेस

बनाने का तरीका 

how to make lavender soap in hindi Inside

  • लैवेंडर का साबुन बनाने के लिए सबसे पहले लैवेंडर के फूल को एक से दो बार अच्छे से साफ कर लें ताकि धूल-मिट्टी निकल जाएं।
  • इसके बाद मिक्सर में फूल के साथ एक कप पानी को डालें और महीन पीसकर किसी बर्तन में छान लें।
  • इसके बाद लैवेंडर मिश्रण में एलोवेरा जेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब इसमें गुलाब जल, हल्दी और एक बूंद लैवेंडर का ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद एक पैन को गर्म करें और पैन में मिश्रण और सोप बेस को डालकर 1-2 मिनट के लिए गर्म कर लें।
  • अब इस मिश्रण को साबुन की सांचे में डालकर लगभग 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

इसे भी पढ़ें: सफेद शर्ट का कॉलर हो गया है काला, तो इस 1 चीज से हो जाएगा सफेद

 

इन बातों का रखें ध्यान 

how to make lavender soap at home in hindi Inside

  • अगर आपके पास लैवेंडर का फूल नहीं है तो आप लैवेंडर ऑयल की मदद से भी नेचुरल साबुन बना सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में एक से दो बूंद ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और बाकि अन्य सामग्री को भी डालकर अच्छे से मिक्स करके फ्रिज में रख दें। 
  • साबुन के मिश्रण को पैन में अधिक समय तक गर्म न करें क्योंकि इससे मिश्रण जल सकता है।
  • अगर आप फूल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप फ्रेश फूल का ही इस्तेमाल करें। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।