फूलों के पत्तों से भी बना सकते हैं आप सुगंधित अगरबत्ती, जानिए कैसे

त्योहारों का मौसम बहुत जल्द शुरू होने वाला है। त्योहारों के मौसम में पूजा-पाठ पर विशेष ध्यान दिया जाता है इसलिए कई लोग कुछ दिन पहले से ही पूजा-पाठ के लिए सामग्री खरीदना स्टार्ट कर देते हैं।
पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों में से एक चीज अगरबत्ती भी है जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। लेकिन अगर आप पैसे की बचत करना चाहते हैं तो आप घर पर भी अगरबत्ती बना सकते हैं।
जी हां, इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके फूलों के पत्तों से भी सुगंधित अगरबत्ती बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
गुलाब के फूल से अगरबत्ती बनाएं

जी हां, गुलाब के पत्तों से आप आसानी से सुगंधित अगरबत्ती बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
सामग्री
- गुलाब के पत्ते-2 कप
- चंदन का पाउडर-1/2 कप
- गुलाब जल-1/2 चम्मच
- पानी-1 कप
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गुलाब के पत्ते से अच्छे से साफ कर लें।
- अब आधा कप पानी और गुलाब के पत्तों को मिक्सर में डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- गाढ़ा मिश्रण तैयार करने के बाद किसी बाउल में निकाल लें और इसमें चंदन का पाउडर और जुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब मिश्रण में से लेकर कोन के आकार में बना लें।
- कोन के आकार में बनाने के बाद 1 दिन के लिए तेज धूप में रख दें।
- 1 दिन धूप में रखने के बाद आप अगरबत्ती को पूजा-पाठ में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022: करवा चौथ की बधाई के लिए भेजें ये शुभकामनाएं और संदेश
गुड़हल के फूल से अगरबत्ती बनाएं

किसी भी पूजा-पाठ में गुड़हल के फूल को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से आप सुगंधित अगरबत्ती भी बना सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
सामग्री
- गुड़हल के फूल-4-5
- रोजमेरी/चंदन का पाउडर- 4 चम्मच
- डिस्टिल्ड वाटर- 3 चम्मच
- लैवेंडर ऑयल- 3 बूंद
- बम्बू स्टिक- 4
बनाने का तरीका
- सबसे पहले 1 कप पानी और गुड़हल के फूल को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए और एक बाउल में निकाल लें।
- अब इस मिश्रण में रोजमेरी या चंदन के पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण में डिस्टिल्ड वाटर और लैवेंडर ऑयल को डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- अब इस मिश्रण को लेकर बम्बू स्टिक के ऊपर अच्छे से रोल कर लें और एल्यूमिनियम फॉइल के ऊपर रखकर कुछ देर के लिए धूप में रख दें।
इसे भी पढ़ें: इस 1 चीज से लकड़ी का मंदिर हो जाएगा एकदम साफ, फॉलो करें ये टिप्स
गेंदे के फूल से अगरबत्ती बनाएं

जी हां, गेंदे के फूल से भी आप आसानी से पूजा-पाठ के लिए अगरबत्ती बना सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
सामग्री
- गेंदा फूल के पत्ते-2 कप
- लैवेंडर ऑयल-3 बूंद
- चलवा का आटा-2 चम्मच
- कपूर का पाउडर-1 चम्मच
- पानी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गेंदे के फूल को साफ करके पत्तों को जड़ से अलग कर लें।
- अब आधा कप पानी और फूल के पत्तों को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
- इसके बाद इसे किसी बाउल में निकाल लें और इसमें चावल का आटा और कपूर के पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें लेवेंडर ऑयल को डालकर मिक्स कर लें और मिश्रण लेकर कोन के आकार में बना लें।
- कोन के आकार में बनाने के बाद 1-2 दिन के लिए धूप में रख दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik,czechandspeake)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।