Fish Aquarium सजाने के लिए यूज कर सकती हैं घर में पड़ी ये चीजें, जानें खूबसूरत फिश टैंक बनाने के ये स्पेशल टिप्स

फिश एक्वेरियम को सजाने के लिए एक मजेदार और क्रिएटिव तरीका सर्च कर रही हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहां हम आपको कुछ अनोखे टिप्स बताने वाले हैं, जिससे घर में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करके ही आप अपने पैसे बचा सकती हैं और अपने एक्वेरियम को एक खूबसूरत लुक भी दे सकती हैं। 
image

आपके घर में एक प्यारा सा फिश एक्वेरियम है और आप उसे एक नया और आकर्षक लुक देना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर हम सोचते हैं कि एक्वेरियम को सुंदर बनाने के लिए महंगी चीजें खरीदनी पड़ती हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। आप अपने घर में मौजूद कई साधारण चीजों का इस्तेमाल करके भी अपने फिश टैंक को बेहद खूबसूरत और यूनिक लुक दे सकती हैं। इससे आपके पैसे बचने के साथ-साथ एक्वेरियम को भी एक पर्सनलाइज्ड टच भी मिल सकता है।

मछलियों को एक आरामदायक और खुशनुमा माहौल देना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि उनके घर को आकर्षक बनाना भी है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही कमाल के टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप घर में पड़ी चीजों से ही अपने एक्वेरियम को एक नया और शानदार रूप दे सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं कैसे आप अपनी क्रिएटिविटी से एक सामान्य से फिश टैंक को खूबसूरत में बदल सकती हैं।

घर में पड़ी इन चीजों से सजाएं अपना फिश एक्वेरियम

अपने फिश एक्वेरियम को सजाने के लिए आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर सकती हैं और घर में उपलब्ध कई चीजों को नया जीवन दे सकती हैं।

छोटे पत्थर-कंकड़ और समुद्री शंख

नदी या बगीचे से आपको आसानी से छोटे, चिकने पत्थर और कंकड़ मिल जाएंगे। यह एक्वेरियम के तल पर एक प्राकृतिक और सुंदर आधार बना सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से फिश टैंक को धो लें और सुनिश्चित करें कि इनमें कोई नुकीला किनारा न हो जो मछली को चोट पहुंचा सके। फिर सभी पत्थरों को एक्वेरियम में डालकर इसमें पानी भर दें। इसके अलावा, आपके पास साफ और सूखे समुद्री खोल या सीपियां हैं, तो ये एक्वेरियम को एक समुद्री थीम दे सकती हैं।

how to keep aquarium cool in summer tips Inside

लकड़ी के टुकड़े

अगर आपके पास घर में छोटे, साफ ड्रिफ्टवुड के टुकड़े हैं, तो उन्हें एक्वेरियम में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये मछलियों के लिए छिपने की जगह और एक प्राकृतिक माहौल प्रदान करते हैं। उपयोग करने से पहले इन्हें अच्छी तरह से उबाल लें या कई दिनों तक पानी में भिगोकर रखें, ताकि कोई भी हानिकारक पदार्थ या टैनिन निकल जाए।

इसे भी पढ़ें-ये 5 टिप्स अपनाएंगे तो आपके एक्वेरियम में जल्दी नहीं मरेंगी मछलियां

कांच की बोतलें और जार

छोटी रंगीन कांच की बोतलें या सुंदर आकार के जार एक्वेरियम में दिलचस्प सजावट का काम कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि वे साफ हों और उनके किनारे नुकीले न हों। आप चाहें तो इन बोतलों में छोटे पौधे भी लगा सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास छोटे मिट्टी के बर्तन या मिट्टी के कप हैं जो अब उपयोग में नहीं हैं, तो उन्हें एक्वेरियम में उल्टा करके या तोड़कर एक गुफा का रूप दे सकती हैं। मछलियां ऐसी जगहों पर छिपना पसंद करती हैं। इन्हें भी अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें-How To Clean Aquarium :इन 3 तरीकों से कुछ ही मिनटों में साफ करेंएक्‍वेरियम

प्लास्टिक के खिलौने

how to keep aquarium cool in summer Inside

बच्चों के छोटे, रंगीन प्लास्टिक के खिलौने जो पानी में घुलनशील न हों, तो उसे डाल सकती हैं। ध्यान रहे इनमें कोई नुकीला हिस्सा नहीं होना चाहिए, ताकि मछलियों को चोट का खतरा हो। इसके लिए आप छोटे रंगीन बिल्डिंग ब्लॉक्स या साफ प्लास्टिक के फूल आदि एक्वेरियम में डाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-भूलकर भी इस दिशा में न रखें एक्वेरियम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP