सर्दियों का मौसम ऐसा होता है कि इसमें लोगों का बिस्तर से निकलने का मन नहीं होता। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि कई घंटो तक ठंड के मौसम में रजाई-कंबल के अंदर ही पड़े रहते हैं। लेकिन सर्दियों में आराम देने वाला ये बिस्तर तकलीफ भी देता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप बिस्तर में घूसते हैं, तो यह बहुत ज्यादा ठंडे रहते हैं। इसलिए कुछ टाइम तक तो आपको बिस्तर में घुसने के बाद भी ठंड ही लगती रहती है, जबकि कंबल-रजाई काफी मोटे होते हैं। इसके सिवा लोगों को यह भी समस्या होती है कि जब वह बिस्तर से 5 मिनट के लिए भी बाहर निकलते हैं, तो इतने में बिस्तर ठंडा हो जाता है।
ऐसे में फिर से बिस्तर को गर्म होने में वक्त लगता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आपकी यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
सबसे सस्ता और आसान उपाय है कि आप ड्रायर की मदद से बिस्तर गर्म कर सकते हैं। 2 मिनट में आपका पूरा बिस्तर गर्म हो जाएगा और आपको सोते हुए ठंड भी नहीं लगेगी।
इसे भी पढ़ें- Woolen Clothes: ऊनी कपड़े धोते समय न करें ये गलती, जा सकती है स्वेटर-शॉल की गर्माहट
अगर आप बिस्तर से कुछ टाइम के लिए बाहर निकल रहे हैं, तो रजाई-कंबल को ढंग से रखें। अगर आप उठते हुए रजाई-कंबल को पैरों के पास तक हटा देंगे तो सारा बिस्तर जो गर्म हुआ था वह भी ठंडा हो जाएगा। इसलिए आप बिस्तर से उठने पर तुरंत कंबल और रजाई को बिस्तर पर अच्छे से फैला दे, ताकि बिस्तर की गर्माहट कुछ देर तक बनी रहे।
अगर आप ठंड के मौसम में बिस्तर पर कॉटन या लीनन की बेडशीट डालेंगे, तो यह स्वाभाविक सी बात है कि आपको ठंड तो लगेगी ही। क्योंकि इस तरह की बेडशीट का प्रयोग गर्मियों के मौसम में किया जाता है। ताकि सोते समय आपको पसीना न आए। (कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
यह विडियो भी देखें
इसलिए ठंड के मौसम में आपको ऊनी चादरों का इस्तेमाल करना चाहिए। ऑनलाइन समेत मार्केट में आपको यह 200 से 300 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। इसके बाद जब भी आप बिस्तर से उठेंगे, तो आपको बिस्तर गर्म ही मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: वूलन कूर्ती पर लग गया है हल्दी का दाग, तो बिना ब्रश के इस तरह हो जाएगा गायब
बिस्तर में जाने पर ठंडा लगने का एक कारण कंबल-रजाई पर लगा कवर भी हो सकता है। आप वूलन के कवर रजाई-कंबल पर लगाएं। इससे आपको कभी भी बिस्तर में घुसने पर ठंड का अहसास नहीं होगा। (सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो ऐसे चमकाए)
अगर आपके घर में वूलन की चादर नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप प्रेस की मदद से भी बिस्तर गर्म कर सकते हैं। इससे जब आप सोने के लिए बिस्तर में जाएंगे, तो आपको ठंड नहीं लगेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।