Woolen clothes: ऊनी कपड़े बेहद सेंसिटिव होते हैं। इसलिए इसके रखरखाव और वॉश करते समय इनकी एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत होती है। इस बात का खास ख्याल रखें कि ऊनी कपड़े अगर अच्छे से न धोए जाएं तो इससे शॉल, स्वेटर, जैकेट और कोट की गर्माहट जा सकती है। कई लोग तो ऊनी कपड़े सिर्फ एकबार पहन कर उसे वॉश कर देते हैं। यही नहीं, कुछ लोग इन्हें रगड़-रगड़ कर भी साफ करते हैं। बता दें, ऐसा करने से आपके वूलन कपड़े जल्दी खराब हो सकते हैं। ऊनी कपड़ों को वॉश करते समय किन बातों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए और किसे इग्नोर आइए जानते हैं। दरअसल, इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको सर्दी वाले कपड़े धोने की कुछ आसान सी टिप्स बताएंगे।
ऊनी कपड़े धोते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप इसके लिए हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। बल्कि, स्वेटर-शॉल धोने के लिए बहुत ही सॉफ्ट डिटर्जेंट को यूज करना चाहिए। क्योंकि हार्ड कणों वाले डिटर्जेंट कपड़ों के टैक्सचर के साथ इसकी रंगत को भी खराब कर देती है। साथ ही उसकी गर्माहट पर भी बुरा असर पड़ता है।
सर्दियों में लोग गर्म पानी में ऊनी कपड़े धो लेते हैं। जानकारी के लिए बता दें, ऐसा करने से गर्म कपड़े की प्रकृति पर असर पड़ सकता है। लोगों को लगता है कि गर्म पानी में वॉश करने से सारी गंदगी निकल जाएगी। लेकिन, गर्म पानी में ज्यादा देर ऊनी कपड़े रहने से अपनी गर्माहट खो देते हैं और इसका टैक्सचर भी खराब(कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका) हो जाता है।
यह विडियो भी देखें
नाजुक कपड़ों को वॉशिंग मशीन से न ही धोएं तो बेहतर है। इसकी जगह आप खुद अपनी हाथों से वूलन कपड़े धो लें। इसके लिए अपने ऊनी कपड़ों को उल्टा करके हल्के डिटर्जेंट(गंदे कपड़ों को चमकाने के बेस्ट तरीके) का इस्तेमाल कर साफ करें।
इसे भी पढ़ें: वूलन कूर्ती पर लग गया है हल्दी का दाग, तो बिना ब्रश के इस तरह हो जाएगा गायब
यदि आपके शॉल, स्वेटर या जैकेट पर किसी तरह का कोई दाग ना लगा हो और ना ही इससे कोई गंध आ रही हो तो आप इसे 3-4 बार पहनने के बाद धो सकते हैं। लेकिन अगर इससे पसीने की बदबू आ रही है तो इसे तुरंत धोना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें: सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।