वूलन कूर्ती पर लग गया है हल्दी का दाग, तो बिना ब्रश के इस तरह हो जाएगा गायब

आजकल वूलन कूर्ती का ट्रेंड चल गया है। मार्केट में तरह-तरह की वूलन कूर्तियां मिल रही हैं। आजकल महिलाएं शादी-पार्टी में भी इस तरह की कूर्ती पहनना पसंद करती हैं। लेकिन वूलन कूर्ती पहनने में एक समस्या भी होती है। अगर इनपर दाग लग जाए, तो इसे छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि वूलन कपड़ों पर आप ब्रश नहीं मार सकते और बिना ब्रश के हाथों से जिद्दी हल्दी या किसी भी तरह के दाग साफ नहीं हो पाएंगे। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बिना ब्रश के आसानी से वूलन कूर्ती पर लगा हल्दी का दाग साफ कर पाएंगी।
हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें

कोरोना की वजह से हर घर में हैंड सैनिटाइजर तो जरूर होगा। इसकी मदद से आप अपने वूलन कूर्ती पर लगे दाग को साफ कर सकते हैं।
- इसका इस्तेमाल करने से पहले सबसे पहले आपको वूलन कूर्ती को पानी से भीगा लेना है।
- इसके बाद आप दाग लगे हुए हिस्से पर हैंड सैनिटाइजर डालें। (कपड़ों को चमकाने का आसान तरीका)
- दरअसल, हैंड सैनिटाइजर अल्कोहल होता है, जो आपके कपड़े पर लगे दाग को साफ करने में मदद करेगा। इसके बाद आप नींबू की बूंदे कपड़े पर डालें और नींबू के छिलके की मदद से रगड़ें।
- ब्रश की जगह आप वूलन कूर्ती को रगड़ने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इन टिप्स को फॉलो करके आपके वूलन कपड़े पर लगा जिद्दी से जिद्दी दाग गायब हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़े धोते समय पानी में मिलाएं बस ये एक चीज, चमकने लगेंगे बिल्कुल नए जैसे
लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या लिक्विड डिश वॉश का करें इस्तेमाल

डिटर्जंट पाउडर का इस्तेमाल करने की बजाय आप लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या लिक्विड डिश वॉश का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपके वूलन कूर्ती पर लगे दाग को साफ करने में मदद करेंगे।
- ध्यान रखें कि इसका प्रयोग करने के लिए आप केवल उसी हिस्से को पानी में भीगाएं, जहां दाग लगा हैं।
- दाग वाले हिस्से को पानी से गीला करने के बाद आप लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या लिक्विड डिश वॉश लगाएं।
- इसके बाद टूथब्रश या गीले तौलिये की मदद से दाग को रगड़े। (गंदे कपड़ों को चमकाने के आसान तरीके)
- इसके बाद एक बार फिर दाग वाले हिस्से पर लिक्विड लॉन्ड्री डिटर्जेंट या लिक्विड डिश वॉश डालें और रात भर इसे ऐसे ही रहने दें।
- सुबह हल्के हाथ से इसे रगड़ें और अच्छे से धो लें। इसके बाद आप देखेंगे कि दाग हट गया है।
इसे भी पढ़ें- Easy Hacks: सफेद बनियान पीली पड़ गई है, तो इन 3 ट्रिक्स की मदद से चमकाए
नींबू और ग्लिसरीन की मदद से करें साफ

नींबू और ग्लिसरीन हल्दी के दाग को हटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए आपको पहले दाग वाले हिस्से पर गिल्सरीन लगाना है और इसके ऊपर नींबू की बूंदे डालकर इसी छिलके से रगड़ें। ऐसा करने से आपकी वूलन कूर्ती पर लगा दाग आसानी से हट जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।