छोटी सी बात पर भी हो जाता है मूड खराब तो अपनाएं ये तरीके

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे कुछ तरीकों को अपनाकर अपने मूड को सही कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-11-15, 14:50 IST
WAYS TO IMPROVE BAD MOOD IN HINDI

अगर आपका मूड छोटी-छोटी चीजों को लेकर बहुत जल्दी खराब है जाता है तो आपका मन भी शांत नहीं रहता होगा और आप अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं केंद्रित कर पाती होंगी इसलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिन्हें फॉलो करके आप अपना मूड अच्छा कर सकती हैं।

1)मन में चल रहे विचारों को जानें

HOW CAN I IMPROVE MY BAD MOOD

आपको सबसे पहले अपने मन में चल रहे विचारों को जानना चाहिए। अगर आप उस वजह को आसानी से पकड़ सकेंगे जिसकी वजह से अक्सर आपका मूड अचानक से बदल जाता है तो आप उन चीजों से खुद को दूर रख पाएंगी। आपको बिना वजह इधर-उधर की बातों को अधिक नहीं सोचना चाहिए। अगर आप बहुत अधिक कुछ बातों के बारे में सोचती हैं तो आपको दूसरी जरूरी बातों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-अगर हर वक्त रहते हैं उदास और दुखी तो करें ये काम

2)जो पसंद है वो करें

आपका मूड अगर बहुत जल्दी खराब हो जाता है तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि आपको ऐसी कौन सी चीज है जो बहुत अधिक पसंद आती हैं। अगर आपको यह पता होगा कि आप किन चीजों को करने से बेहतर फील करती हैं तो मूड खराब होने पर आप उन चीजों को कर सकती हैं इससे आपका मूड जल्दी अच्छा हो जाएगा।

अगर आपको अपने दोस्तों से या परिवार के सदस्यों से बात करना पसंद है तो आप उनके लिए अलग से समय अवश्य निकालें। इसके अलावा अगर आपको बाहर घूमना पसंद है तो आप कोई ट्रिप बी प्लान कर सकती हैं। इस तरह से आप अपने मूड को बेहतर बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बार-बार बच्चों पर आता है गुस्सा तो सख्ती दिखाने की जगह करें ये काम

3)भावनाओं को लिखें

अगर आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहती हैं तो आप अपनी बातों को किसी कागज पर या फिर डायरी में लिख सकती हैं। लेखन करने से मन के विचार स्थिर हो जाते हैं। अगर आप ऐसा करेंगी तो आपको अंदर से बहुत अच्छा लगेगा।

इसके अलावा आप मोटिवेशन के लिए अच्छी स्पीच या फिर अपने पसंदीदा किताब भी पढ़ सकती हैं। इससे आपकी भावनाओं का कंट्रोल आपके हाथ में होगा और आपका मूड भी जल्दी ही ठीक हो जाएगा। अगर आप चाहें तो गाने सुनकर भी अपने गुस्से को शांत कर सकती हैं।

इन सभी तरीकों को फॉलो करके आप अपने मूड को अच्छा कर सकती हैं और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रख सकती हैं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।