खरीद रही हैं तुलसी माला? इन 4 आसान ट्रिक्स की मदद से करें असली और नकली की पहचान

Tricks to identify real or fake tulsi mala: यदि आप भी तुलसी की माला पहनती हैं और आपको इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती हैं कि यह असली है की नकली। ऐसे में आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप असली और नकली तुलसी की माला की पहचान कर सकती हैं।
imageHow to identify original Tulsi mala

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इसे काफी पवित्र पौधा माना जाता है। जिसके चलते सुबह शाम तुलसी की पूजा की जाती है और पूजापाठ में भी तुलसी का प्रयोग होता है। ठीक उसी तरह तुलसी की माला भी खास मानी जाती है। यह एक धार्मिक आभूषण नहीं बल्कि आस्था और भक्ति का प्रतीक होती है। आजकल बहुत लोग इसको पहन रहे हैं। हालांकि इसको पहनने की मान्यता प्राचीन काल से चली आ रही है। तुलसी की माला पहनने से मन शांत और ऊर्जावान बना रहता है। तुलसी माला दो तरह की होती है एक वो जिसे हम अपने गले में पहनते हैं और दूसरी का इस्तेमाल जप के लिए किया जाता है।

वहीं आजकल बाजारों में हर चीज नकली बिक रही है। ऐसे में नकली तुलसी की माला की भी धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। ऐसे में खरीदने से पहले हमें सोचना पड़ता है कि यह असली है या फिर नकली। हम तुलसी माला की बनावट, रंग रूप देखकर इसे पसंद करते हैं और खरीद लेते हैं। यदि आप भी तुलसी की माला पहनती हैं और उसके असली और नकली की पहचान करना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस लेख में कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप असली और नकली तुलसी की माला के बीच फर्क कर सकती हैं। इन्हें आप खुद घर पर करके देख सकती हैं।

इन तरीकों से पता लगाएं असली और नकली तुलसी की माला

आप नीचे बताए जा रहे इन तरीकों से घर पर ही तुलसी की माला असली है या नकली इसका पता मिनटों में लगा सकती हैं। आइए जान लेते हैं क्या हैं वो ट्रिक्स।

1 पानी से करें पहचान

यदि आप असली तुलसी की माला का पता लगाना चाहती हैं, तो उसके लिए आप एक बर्तन में पानी लेकर उसमें तुलसी की माला को डाल दें। अगर माला नकली होगी तो वो पानी में रंग छोड़ने लगेगी। जबकि असली माला में से किसी तरह का कोई रंग नहीं निकलेगा।

tips to identify  real or fake tulsi mala

2 तैरने से लगाएं पता

इसके अलावा आप एक बर्तन में पानी लेकर उसमें तुलसी की माला को डालें। अगर पानी में तुलसी की माला तैरने लगे तो वो असली माला है। यदि माला पानी में डालते ही डूब जाए तो वो नकली तुलसी की माला है। तुलसी की लड़की हल्की होने की वजह से पानी पर तैरती है।

ये भी पढ़ें: तुलसी में नहीं आ रहे हैं बड़े-बड़े पत्ते? इस 1 रुपये की चीज का करें इस्तेमाल...घना हो जाएगा पौधा

3 महक से लगेगा पता

तुलसी की माला को आप सूंघकर भी असली नकली के बीच फर्क कर सकती हैं। असली तुलसी की माला ने से नेचुरल महक आएगी। जबकि नकली माला में से परफ्यूम या फिर अजीब सी गंध आने लगती है।

tulsi mala benefits

4 बनावट से करें पता

तुलसी की माला की बनावट यदि दाग और रेखाओं वाली है तो वो असली माला है। जबकि नकली माला एकदम चिकनी और एकसमान बनावट वाली होगी। उसपर आपको किसी तरह की कोई लकीर या दाग नहीं दिखेंगे।

ये भी पढ़ें:हरा-भरा और घना हो सकता है आपका तुलसी का पौधा, बस घर में रखी इन 3 चीजों से बनाएं नेचुरल खाद.. हफ्ते भर में दिखेगा असर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Amazon/meesho

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP