दीवारों पर कील-कांटी लगाए बिना भी टांग सकती हैं सजावटी आइटम्स, बस घर ले आएं ये 5 सस्ती चीजें

दीवारों को कील लगाए बिना अगर आप भी अपने घरों में अब सजावटी सामान टांगने चाहती हैं, तो चलिए हम आपको इसके लिए कुछ खास टिप्स बताते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप बिना दीवारों को नुकसान पहुंचाए डेकोरेटिव आइटम्स टांग सकती हैं। साथ ही, अपने किराए के घरों के लिए भी यह बेहतरीन ऑप्शन है।
image

घर को सजाने में अपनी पसंद के आर्टपीस, तस्वीरें या छोटी-मोटी सजावटी चीजें लगाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अक्सर यह सोचकर ही मन छोटा हो जाता है कि दीवारों पर कील ठोकने से निशान पड़ जाएंगे, या किराए के घर में मालिक की हजार बातें सुननी पड़ेंगी। अगर कीराए का घर न हो तो भी ड्रिलिंग और हथौड़े की जोर से दीवारें खराब हो जाती हैं। बार-बार कील-कांटी ठोकने से दीवारों पर निशान बन जाते हैं, जो कि घर के लुक को ही खराब कर देता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अपने घर को खूबसूरती से सजाने के लिए दीवारों पर डेकोरेटिव आइटम लगाना चाहती हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। बाजार में ऐसी कई सस्ती और शानदार चीजें उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी कील या कांटी के भी अपनी दीवारों पर कुछ भी टांग सकती हैं। इससे आपके घर की दीवारें तो सुरक्षित रहेंगी ही, साथ में यह घर के लुक को भी बेहतरीन बनाने में मदद करेंगे। तो आइए उन टिप्स के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप अपनी दीवारों को बिना किसी छेद के नया लुक दे सकती हैं।

सजावट के लिए बिना कील के दीवारों पर कैसे लगाएं डेकोरेटिव आइटम्स?

कमांड हुक्स-ये शायद दीवारों को बिना नुकसान पहुंचाए कुछ भी टांगने के लिए सबसे लोकप्रिय और प्रभावी विकल्प हैं। ये प्लास्टिक के हुक होते हैं जो एक विशेष एडहेसिव स्ट्रिप यानी चिपकने वाली पट्टी के साथ आते हैं। ये स्ट्रिप्स दीवारों पर मज़बूती से चिपकती हैं और हटाने पर कोई निशान नहीं छोड़तीं। ये अलग-अलग वजन क्षमता और साइज में उपलब्ध होते हैं। छोटे हुक से चाबियां, कैलेंडर, या हल्की तस्वीरें टांग सकती हैं। इसके अलावा, बड़े हुक में कोट, बैग या छोटी शेल्फ भी लगाई जा सकती है। लगाने से पहले दीवार को साफ और सूखा लें। स्ट्रिप को हुक पर लगाएं, फिर हुक को दीवार पर कसकर दबाएं। हटाने के लिए, स्ट्रिप को धीरे-धीरे नीचे की ओर खींचें।

wall hanging decoration

डबल-साइडेड फोम टेप का इस्तेमाल

यह मजबूत चिपकने वाला टेप हल्के से मध्यम वजन की चीजों को टांगने के लिए बढ़िया है। यह दोनों तरफ चिपकने वाला मोटा फोम टेप होता है। पोस्टर, हल्के फ्रेम्स, आर्टवर्क या छोटे सजावटी अक्षरों को चिपकाने के लिए आदर्श है। यह विभिन्न चौड़ाई और मोटाई में आता है। टेप को आइटम के पीछे लगाएं, फिर उसे दीवार पर दबाएं। हटाने पर यह कुछ पेंट को हटा सकता है, इसलिए सतर्क रहें और पहले छोटे, छिपे हुए हिस्से पर टेस्ट करें।

एडहेसिव पुट्टी या पेस्ट

यह एक चिपचिपी पुट्टी है, जो बहुत हल्के आइटम के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। यह एक तरह की नरम, गोंद जैसी पुट्टी होती है जिसे आप मनचाहा आकार दे सकती हैं। पोस्टर, बच्चों के चित्र, छोटे नोट्स या बहुत हल्की सजावट को अस्थायी रूप से चिपकाने के लिए उत्कृष्ट है। यह कोई निशान नहीं छोड़ती। पुट्टी का एक छोटा टुकड़ा लें, उसे गोल करें और आइटम के पीछे लगाएं। फिर आइटम को दीवार पर दबाएं। हटाने के लिए बस आइटम को खींचें और पुट्टी को दीवार से हटा दें।

इसे भी पढ़ें-कम पैसों में घर की सजावट कैसे करें? जानें ऑप्शन्स

सेल्फ-एडहेसिव शेल्फ्स और रैक

ये खास तौर पर बाथरूम या किचन में हल्के सामान रखने के लिए डिज़ाइन किए गए होते हैं, लेकिन अन्य जगहों पर भी काम आ सकते हैं। ये छोटी शेल्फ्स या रैक होते हैं जिनके पीछे एक मज़बूत चिपकने वाली पट्टी लगी होती है। छोटी मूर्तियों, हल्के प्लांटर्स, शोपीस या बाथरूम एक्सेसरीज़ रखने के लिए उपयोगी हैं। इन्हें लगाना बहुत आसान होता है। दीवार को साफ करें, पीछे के कवर को हटाएं और इसे वांछित स्थान पर कसकर चिपका दें। ध्यान रखें कि इसे गीली या खुरदरी सतहों पर न लगाएं।

इसे भी पढ़ें-कांच के डेकोरेशन आइटम को चमकने में मदद कर सकते हैं तरीके, कम मेहनत में होगा काम

फोटो हैंगिंग स्ट्रिप्स

how to hang pictures

यह विशेष रूप से तस्वीरों और फ्रेम्स के लिए डिज़ाइन किया गया एक मजबूत विकल्प है। ये दो हिस्सों में आने वाली एडहेसिव स्ट्रिप्स होती हैं, जिनमें से एक फ्रेम पर चिपकती है और दूसरी दीवार पर। फिर दोनों आपस में जुड़ जाती हैं। ये भारी तस्वीरों और फ्रेम्स को भी बिना कील के टांग सकती हैं। इन्हें हटाने पर कोई निशान नहीं पड़ता और ये दीवारों को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। आमतौर पर एक स्ट्रिप फ्रेम पर और दूसरी दीवार पर चिपकती है। दोनों को एक साथ दबाने पर एक क्लिक की आवाज आती है, जिसके बाद वे सुरक्षित रूप से जुड़ जुड़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें-लिविंग रूम में करें ये 5 बदलाव, छोटा घर भी लगेगा क्लासी और आलिशान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP