Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

घर पर आसानी से उगाया जा सकता है मशरूम, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

घर में आप आसानी से कर सकती है मशरूम की खेती, जानें इसे करने का आसान तरीका। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-28, 13:09 IST
Gardening hacks

मशरूम खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। ऐसे में आप चाहे तो मशरूम की खेती घर में आसानी से कर सकती है। बता दे कि बाजार में मशरूम काफी ज्यादा महंगा मिलता है। इसकी खेती करना काफी ज्यादा आसान होता है। इसकी खेती आप मिनटों में कम खर्च में कर सकती हैं। हमारे देश में सबसे ज्यादा चार प्रकार के मशरूम की खेती की जाती है जैसे- बटन मशरूम, ढिंगरी मशरूम, दूधिया या मिल्की मशरूम तथा पुआल मशरूम।

बटन मशरूम की मांग बाजार में काफी ज्यादा होती है। यहीं कारण है कि भारत में सबसे ज्यादा बटन मशरूम की खेती किया जाता है। बटन मशरूम बाजार में काफी ज्यादा महंगे मिलते हैं। ठंड के दिनों में ही बटन मशरूम की खेती की जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप बटन मशरूम की खेती आसानी से घर में कर सकती हैं।

how to grow mushroom at home

बटन मशरूम उगाने की सम्रागी

  • कंपोस्ट खाद की होती है जरुरत।
  • आप धान या गेहूं के भूसे का भी इस्तेमाल कर सकती है।
  • कम्पोस्ट बनाने के लिए आपको भूसा का उपयोग करना होगा।
  • धान की पराली या सरसों के भूसा का भी आप प्रयोग कर सकती है।
  • मुर्गी की बीट का कर सकती हैं इस्तेमाल।
  • आपको कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट का उपयोग करना होगा।

इसे जरूर पढ़ें:खराब से खराब मशरूम को साफ करने के ट्रिक्स

कंपोस्ट कैसे बनाएं

  • कम्पोस्ट बनाने के लिए आपको भूसे को पक्के फर्श पर फैलाना होगा।
  • इसमें दो से तीन दिनों तक लगातार पानी डालना होगा।
  • भूसे में नमी होगा तभी मशरूम के बीजों का अंकुरण होगा।

इसे जरूर पढ़ें:मशरूम को लास्ट लॉन्ग बनाने के लिए कुछ इस तरह करें स्टोर

बीजाई कैसे होती है

बटन मशरूम के बीज को आप कही से भी ना खरीदे। इसे किसी अच्छी दुकान से ही खरीदना होगा। बीज ज्यादा पुराना नही होना चाहिए। अगर आप 100 किलों कंपोस्ट ले रहे हैं तो 2 किलो बीज पर्याप्त होता है। बीज को कंपोस्ट के ऊपर अच्छे से फैल दे। कोशिश करे की मशरूम की फसल को हमेशा कमरे में ही करें। इसका देखभाल काफी अच्छे तरीके से करना होता है। कुछ ही दिन में मशरूम तैयार हो जाएंगा। अब आप इसकी कटाई कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।