घर पर इस तरह उगाएं बादाम का पौधा, नहीं पड़ेगी मार्केट से खरीदने की जरूरत

How to Grow Almond Plant: बादाम खाना हम सभी को अच्छा लगता है लेकिन इन दिनों ड्राई फ्रूट की कीमतें बहुत ज्यादा है। ऐसे में बहुत से लोग ज्यादा कीमत होने की वजह से बादाम खरीदने से बचते हैं। यही कारण है कि हम आपके लिए यह आर्टिकल लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बादाम उगाने का स्टेप टू स्टेप सारा प्रोसेस बताने वाले हैं।
सबसे पहले तैयार करें मिट्टी
किसी भी पौधे को उगाने के लिए मिट्टी का साफ होना बहुत जरूरी है। ऐसा ना होने पर पौधे मुरझा जाता है। आप सबसे पहले मिट्टी में मौजूद गंदगी को साफ करें लें और कुछ देर के लिए धूप में रख दें। 70 प्रतिशत मिट्टी और 30 प्रतिशत नेचुरल खाद से बनी मिट्टी अच्छी होती है।
इसे भी पढ़ेंःबीजों के अलावा पत्तों से भी उगा सकते हैं यह पौधे, जानिए
ऐसे उगाये बादाम का पौधा
- घर पर बादाम का पौधा उगाना बहुत आसान होता है। इसके आप बीज भी खरीद सकते हैं और बादाम से भी पौधा लगा सकते हैं। पौधा लगाने के लिए आपको सबसे बादाम को पानी में डालना है।
- कम से कम 12 घंटे के लिए बादाम को पानी में रहने दें। इसके बाद बादाम को किसी कपड़े या पेपर में चारों तरफ से बंद करें और कुछ दिनों के लिए रख दें। आपको बादाम को जब तक संभाल कर रखना है तब तक बादाम अंकुरित ना होना जाएं।
- जब आपके बादाम अंकुरित हो जाए तब आप बादाम को मिट्टी में डालें और ऊपर से पानी डाल दें। इसके बाद कुछ ही दिनों में आपको पौधा उगता नजर आने लग जाएगा।
कैसा लें बादाम
- ध्यान रहे कि आप रोस्टेड बादामसे पौधा ना लगाएं।
- साथ ही आप इस बात का भी ध्यान रखें कि बादाम कहीं से टूटा ना हो।
इसे भी पढ़ेंः अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब
खाद जरूर डालें
इन सभी प्वाइंट के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आप खाद भी डालें। खाद पौधे की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है।
इन टिप्स की मदद से आप आसानी से बादाम का पौधा लगा सकते हैं। अगर आप इसके अलावा किसी और पौधे से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।