Termite Remedies: पलंग और कुर्सियों में बढ़ने लगा है दीमक का आतंक, इस 1 देसी स्प्रे से मिल सकती है राहत

How To Get Rid Of Termites From Bed: दीमक घर की हर चीज को बेकार कर देते हैं। अगर एक बार दीमक अलमारी, दरवाजे, खिड़की, टेबल जैसे लकड़ी की चीजों पर लग जाए, तो उन्हें खोखला कर देते हैं। ये देखने में भले ही बहुत छोटे होते हैं, लेकिन ये कीड़े बड़ी से बड़ी चीज को खराब कर सकते हैं। दीमक की वजह से कई बार महंगे से महंगा फर्नीचर भी बर्बाद हो जाता है। कई बार तो ये पुश्तौनी फर्नीचर को भी कुछ ही दिनों में गलाकर रख देते हैं।
ऐसे में दीमक का वक्त रहते इलाज करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर बार-बार ये गंदे कीड़े आपके फर्नीचर पर लग जाते हैं, तो आपको जल्द से जल्द इनका सफाया करना चाहिए। सभी महंगी दवाइयां और क्लीनर इस्तेमाल करने के बाद भी आपको दीमक से राहत नहीं मिल पा रही है, तो आज हम आपको इटंरनेट पर वायरल हो रहे एक देसी स्प्रे के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप इन गंदे कीड़ों से राहत पा सकते हैं। आइए जानें, दीमक को घर से कैसे भगाएं?
यह भी देखें- घर की दीवारों पर बढ़ गया है दीमक का आतंक, इन 4 ट्रिक्स से पाएं राहत
दीमक भगाने के लिए क्या चाहिए?

- विनेगर
- नीम का तेल
- बोरिक एसिड
- ऑरेंज ऑयल
दीमक भगाने वाला स्प्रे कैसे बनाएं?
- दीमक भगाने वाला स्प्रे बनाने के लिए एक स्प्रे बॉटल में सबसे पहले 3 बड़े चम्मच बोरिक एसिड डालें।
- इसी बॉटल में अब नीम का तेल और संतरे के छिलकों का तेल भी डाल लें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस स्प्रे को कंप्लीट करने के लिए इसमें विनेगर डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक घोल तैयार करें।
दीमक वाले घोल का इस्तेमाल कैसे करें?

घोल तैयार होने के बाद इसे उस सभी जगहों पर स्प्रे करें, जहां भी दीमक ने अपना घर बना रखा है। अगर आपके घर में बहुत ज्यादा दीमक है, तो इसे रोजाना एक हफ्ते तक लगातार इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप इसे हफ्ते में 1 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिन फर्नीचर, पलंग और कुर्सियों पर दीमक नहीं है, उन पर भी आप इसे स्प्रे कर सकते हैं। इससे दीमक लगने का खतरा कम होगा।
इन तरीकों से भी कम होंगे दीमक
- आप इस स्प्रे के अलावा तंबाकू की मदद से भी दीमक भगा सकते हैं। इसके लिए घर के सभी कोनों में तंबाकू की पोटली बनाकर डालें।
- लहसुन और नीम के पत्तों का स्प्रे भी दीमक भगाने के लिए काफी असरदार माना जाता है।
यह भी देखें- दीमक का खात्मा कर देगा ये एक पत्ता, इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये जबरदस्त हैक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi/Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।