herzindagi
how to get rid of house flies naturally

घर के दरवाजे और ड्राइंग रूम में भिनभिना रही हैं मक्खियां, तो इन तरीकों से पाएं छुटकारा

बारिश के दिनों में अक्सर घरों में मक्खियां और मच्छर भिनभिनाते रहते हैं। ये मक्खियां घरों में गंदगी तो फैलाती हैं साथ ही, भोजन को भी दूषित करती हैं। ऐसे में हम मक्खी भगाने के कुछ उपाय लेकर आए हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-04, 13:30 IST

बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में इस मौसम में घर की देखभाल और साफ सफाई की ज्यादा जरूरत पड़ती है। इस मौसम सबसे ज्यादा परेशान करने वाली कोई चीज है, तो वह है मक्खी। बहुत साफ सफाई करने के बावजूद भी घरों में मक्खियां भिनभिनाती हैं, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से महंगे स्प्रे और दवा लेते हैं। ये असरदार तो होते हैं लेकिन महंगे भी, जो हर किसी के लिए खरीद पाना संभव नहीं। ऐसे में हमारे बताए गए इन घरेलू उपायों को अपनाएं और मक्खियों से राहत पाएं।

सर्फ से भगाएं मक्खी

how to get rid of flies quickly inside

यह बहुत ही सरल और काम का नुस्खा है, जिसमें आपको करना कुछ नहीं है बस आधा बाल्टी पानी में 3-4 चम्मच कपड़ा धोने वाला सर्फ डालकर झाग बना लें। अब इस झाग को अलग-अलग थाली में निकालकर रखें। इन प्लेट में रखे झाग को घर के उन हिस्सों पर रखें जहां से मक्खियां आती है और ज्यादा भिनभिनाती है। इस तरीके से कुछ ही देर में मक्खियां झाग में बैठकर मर जाएंगी।

नीम, तेजपत्ता, कपूर और तेल से भगाएं मक्खियां

यह भी बहुत आसान है, लेकिन बारिश के दिनो में सूखी नीम की पत्ती मिल पाना थोड़ा मुश्किल है। इस उपाय के लिए एक बड़ा सा दिया ले उसमें सूखी नीम की एक मुट्ठी पत्ती डालें, फिर उसमें तेजपत्ता और कर्पूर भी डालें। ऊपर से सरसों का तेल डालते हुए माचिस इसे जला दें। थोड़ी देर बाद आग बुझाकर धुएं को उन जगहों पर रखें। जहां मक्खियां भिनभिना रही हो। 

इसे भी पढ़ें: किचन में आ रही है मक्खियां तो इन घरेलू नुस्खे से करें इनका सफाया 

यह विडियो भी देखें

फिनायल से भगाएं मक्खियां

tricks to get rid of flies ()

5-6 फिनाइल गोलीको लेकर चिकना पीस लें। अब इसे एक बर्तन में आधा बॉटल पानी डालकर उबलने के लिए रखें। पानी में पाउडर मिलाकर इसे तब तक मिक्स करें जब तक, पाउडर पानी में अच्छे से घुल न जाए। इसे ठंडा कर स्प्रे बोतल में भरकर घरों में छिड़काव करें। इसके गंध से मक्खियां दूर भागती है।

नींबू नमक के घोल से भगाएं मक्खियां

home remedies to get rid of flies

मक्खियों को खट्टा और नमकीन स्वाद बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ऐसे में उन्हें भगाने के लिए नमक और नींबू का घोल बेहद कारगर हो सकता है। इस घोल को बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में आधा बोतल पानी लें और इसमें 2 चम्मच नमक और 1 नींबू के रसको अच्छे से निचोड़कर घोल बनालें। इसे मक्खियों वाले स्थान पर छिड़के। 

इसे भी पढ़ें: घर में भिनभिनाती मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

 

इन तरीकों से पाएं भिनभिनाते हुए मक्खियों से छिटकारा। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik, Shutterstock  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।