Homemade Ant Repellent for Plants:अमरूद के पौधों को चीटियां क्यों लगती है, यह सवाल आपके भी मन में आता होगा। इसका सबसे बड़ा कारण है पौधे का मीठा होना। आपने देखा होगा कि लाल चींटियां मीठी चीजों पर आती हैं और अमरूद के पत्ते और फल मीठे होते हैं। लेकिन अगर आप समय रहते इसका उपाय नहीं करेंगी, तो यह आपके पौधे को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लग जाती हैं। कई बार आपने देखा होगा की चीटींया पौधे की तनों को भी कुतरने लग जाती है, इससे जड़े कमजोर होने लगती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अमरूद के पौधों से चींटियों को भगाने का एक ऐसा घोल बताएंगे, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
नीम से बनाएं स्प्रे (Natural Ant Removal From Fruit Trees)
नीम के पत्तों से स्प्रे बनाना एक औषधीय उपाय है। क्योंकि, इससे पौधों को भी नुकसान नहीं पहुंचता और कीड़े-मकोड़े भी भाग जाते हैं। नीम कड़वा होता है, इसलिए चींटियों इससे पौधों पर आती नहीं है। आप 3 से 4 दिनों में या हफ्ते में एक बार नीम के पत्तों पर स्प्रे कर सकते हैं। यह पौधे का ख्याल रखने का सबसे आसान तरीका है।
नीम का स्प्रे कैसे तैयार करें? (Pest Control for Guava Plants)
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में 2 ग्लास पानी गर्म करना है।
- अब इसमें आप 1 चम्मच नीम का तेल भी मिला सकते हैं।
- अगर आपके पास नीम का तेल नहीं है, तो इसमें एक चम्मच डिश वॉश या साबुन मिला दें।
- अब इसमें 10 से 15 पत्ते हल्का कूट कर पानी में मिला दें। इसमें आप नीम की टहनियों को छोटा-छोटा तोड़कर भी डाल सकती हैं।
- इसके बाद आपको इसे 10 मिनट तक उबलने देना है।
- जब पानी रंग बदलने लगे और हल्का कम हो जाए, तो इसे छान लें।
- इसके बाद पानी को ठंडा होने दें। पानी को अच्छे तरह से ठंडा होने देना है।
- अब आपके स्प्रे तैयार है, इसे एक बोतल में भर लें।
- इसे आप पौधों पर मार सकती हैं, इससे पौधों को कीड़े-मकोड़ों और चीटियों से बचाया जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों